अनिल विज ने राहुल गांधी दिया बड़ा चैलेंज

 पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सोमवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चुनौती दी कि यदि राहुल खुद तो बहुत लोकप्रिय मानते हैं तो अम्बाला छावनी में उनके खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़का दिखा दें। इससे राहुल को अपनी लोकप्रियता का पता चल जाएगा।

उल्लेखनीय है कि राहुल ने अहमदाबाद में कहा कि भाजपा को अयोध्या की ही तरह आने वाले चुनावों में गुजरात में भी हराएंगे। सोमवार को अम्बाला छावनी में पत्रकारों के साथ बातचीत में विज ने कहा कि लोकसभा चुनावों के नतीजों में राहुल पहले से अधिक वोट लेकर फेल हुए हैं। कांग्रेस को पहले से अधिक वोट आई हैं, इसलिए उन्हें गलतफहमी हो गई है कि वह देश के नेता बन गए हैं और बहुत लोकप्रिय हो गए है।

उन्होंने कहा कि अगर अपनी लोकप्रियता चैक करनी है और कानूनों में बदलाव कर अमरीकन स्टाइल में मुख्यमंत्री का चुनाव हो सकता हो तो उन (विज) के मुकाबले में लड़ें, तब उन्हें (राहुल) अपनी लोकप्रियता का पता चल जाएगा।

Back to top button