अमृतसर: पैसों के लेन-देन में अपने दोस्त का कत्ल करने वाला हत्यारोपी गिरफ्तार

अमृतसर : पैसों के लेनदेन में अपने दोस्त का कत्ल करने वाले सुखदेव सिंह साबा को थाना कोतवाली की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का आपने साथी गुरजीत सिंह के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद सुखदेव सिंह ने अपने साथी हरविंदर सिंह व बलजिंदर सिंह के साथ मिलकर उसे बुरी तरह पीटा।

इस दौरान उसकी मौत हो गई थी, जबकि आरोपियों ने उसकी पत्नी को मौत की वजह हार्ट अटैक बताया था। संस्कार के बाद मृतक की पत्नी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उसके पति का कत्ल हुआ है, जो जांच में सामने आया और पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर सुखदेव सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापामारी कर रही है।

Back to top button