अमित शाह ने किया ऐलान, दिसंबर में होंगे गुजरात चुनाव

अहमदाबाद। गुजरात में विधानसभा चुनाव की तारीख फिलहाल चुनाव आयोग ने घोषित नहीं की है लेकिन इससे पहले ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इसे लेकर बड़ा ऐलान किया है। सोमवार को पोरबंदर में एक सभा को संबोधित करते हुए शाह ने ना सिर्फ राहुल गांधी पर निशाना साध बल्कि यह भी बताया कि राज्य में अगले विधानसभा चुनाव दिसंबर में होंगे।

अभी अभी: बच्ची ने बनाया गाॅधी जयन्ती का प्रोजेक्ट, मम्मी ने देखा तो उड़ गये होश!

शाह के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं क्योंकि राज्य में विधानसभा का कार्यकाल 22 जनवरी 2018 तक है ऐसे में दिसंबर में चुनाव की बात कहने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं।

शाह ने अपने भाषण के दौरान राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा और कहा गांधी जी ने अपने विचारों से जो संदेश दिया है, वह शायद गांधी-युग से ज्यादा आज प्रासंगिक लगता है।

उन्होंने कहा कि अगर राहुल को गुजरात के सपने आते हैं तो उनको पूरा करने के लिए इटली नहीं पोरबंदर आना पड़ेगा। राहुल को गुजराती चश्मा पहनना चाहिए, न कि इटली में बनाया गया, फिर गुजरात में विकास देखेगा।

अमित शाह ने सरदार पटेल व पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के प्रति अन्याय का आरोप लगाते हुए कांग्रेस से इसका जवाब मांगा। शाह सहित सभी नेताओं ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को उनके हालिया बयानों को लेकर घेरा। उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि राहुल में अभी बालकबुद्धि है।

सरदार पटेल की जन्मस्थली करमसद में प्रदेश गौरव यात्रा को रवाना कराने से पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राहुल गांधी के एक-एक आरोप का जवाब दिया। शाह ने कहा, गुजरात की सत्ता में नरेंद्र मोदी के आने के बाद राज्य का विकास शुरू हुआ। विकास का मजाक उड़ाने वाले समझ लें कि आगामी चुनाव में जनता उनका मजाक उड़ाएगी।

Back to top button