रिचर्ड एच. थेलर को मिला, 2017 अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

अमेरिका के रिचर्ड एच. थेलर को साल 2017 के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। 12 सितंबर, 1945 को जन्मे अमेरिकी अर्थशास्त्री थेलर शिकागो विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। वो अर्थशास्त्र में कई प्रसिद्ध किताब लिख चुके हैं।रिचर्ड एच. थेलर

स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंस ने सोमवार को इसकी घोषणा की। पुरस्कार के तहत थेलर को 90 लाख क्रोनर (11 लाख अमेरिकी डॉलर) की राशि प्रदान की जाएगी।

अभी अभी: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, इस दिवाली नहीं बिकेंगे पटाखे

नोबेल कमेटी ने थेलर को पुरस्कार देने की घोषणा करते हुए कहा है कि उन्हें अर्थशास्त्र के मनोविज्ञान को समझने के लिए नोबेल पुरस्कार दिया जा रहा है। उनके द्वारा प्रतिपादित सिद्धांतों से पता चलता है कि हर व्यक्ति अपनी विशेषताओं के आधार पर आर्थिक फैसले लेता है।

72 वर्षीय थेलर बिहेवियरल इकोनामिक्स के अग्रणी अध्येता माने जाते हैं। अर्थशास्त्र की इस शाखा में मनोवैज्ञानिक शोध के तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है। थेलर के शोधों से पता चलता है कि कोई व्यक्ति आर्थिक फैसले लेते समय कैसे सोचता और व्यवहार करता है।

Back to top button