अमेजन में फिर होगी छंटनी, 14000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; क्या है वजह?

ई-कॉमर्स कंपनी Amazon ने अपने हजारों कर्मचारियों को बड़ा झटका दिया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो कंपनी ने कम से कम 14 हजार कर्मचारियों की छंटनी करने वाली है। अगर ये छंटनी होती है, तो कंपनी  2.1 अरब डॉलर से 3.6 अरब डॉलर के बीच सालाना सेविंग कर लेगी। इसके साथ ही छंटनी होने से कंपनी के ग्लोबल मैनेजमेंट में 13 फीसदी की कमी आ सकती है।

ई-कॉमर्स कंपनी Amazon ने इससे पहले भी इसी समय कम्युनिकेशन एंड सस्टेनेबिलिटी डिवीजन में अपने कई कर्मचारियों की छंटनी की थी। ऐसा माना जा रहा है  कि कंपनी ये छंटनी कर करोड़ों रुपये की सेविंग का प्लान बना रही है। इसके साथ ही कंपनी फिर से व्यवस्थित तरीके से अपने कर्मचारियों को तैयार करने की कोशिश कर रही है।

कंपनी ने क्यों की हजारों कर्मचारियों की छंटनी?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन अपनी कंपनी के मैनेजमेंट को फिर से सही तरीके से व्यवस्थित करना चाहती है। इस छंटनी से कंपनी के मैनेजर्स की हजारों में संख्या घट सकती है। इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी के मैनेजर्स की संख्या 105,770 से घटकर 91,936 हो जाएगी।

इसके साथ ही कंपनी के ग्लोबल मैनेजमेंट वर्कफोर्स में 13 फीसदी की कमी देखने को मिल सकती है।ये भी कहा जा रहा है कि ये छंटनी सीईओ एंडी जेसी द्वारा लिए कॉर्पोरेट निर्णय का ही एक हिस्सा है। कंपनी ऐसा कर अपने मैनेजमेंट प्रक्रिया को आसान बनाना चाहती है। इसके साथ ही कंपनी ने पहले तिमाही में मैनेजर्स की तुलना में इंडिविजुअल कंट्रीब्यूटर की संख्या में 15 फीसदी का इजाफा किया है।

इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक छंटनी के अलावा अमेजन ने कॉस्ट कटिंग पॉलिसी भी शुरू कर दी है।

Complete Circle के सीईओ ने जताई नाराजगी

ई-कॉमर्स कंपनी ने जैसे ही छंटनी का ऐलान किया, उसके बाद complete circle के सीईओ गुरमीत चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अमेजन की आलोचना कर नाराजगी जताई है।

उन्होंने अपने पोस्ट पर लिखा कि अमेजन ने इससे पहले भी नवंबर 2024 में 18 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। अब तकरीबन 10 हजार लोगों को निकाल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कंपनी अपने कर्मचारियों को people experience head और chief people officer जैसे नाम देती है। कहती है कर्मचारी उनका परिवार है. यह सब नाटक है।उन्होंने आगे लिखा कि अमेजन जैसी कंपनी इन छंटनी को कॉर्पोरेट जार्गन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नाम पर सही ठहराती है।

Back to top button