Amazon सेल में सबसे पतले iPhone Air पर बड़ा डिस्काउंट, खरीदें 26 हजार रुपये कम में

क्या आप भी काफी वक्त से कोई नया आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां तो Amazon की Electronics Premier League 2026 सेल आपके लिए बेस्ट है। जी हां, इस सेल के दौरान कई तरह के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स बड़े डिस्काउंट पर मिल रहे हैं। सेल में आप स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, टैबलेट, एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, कैमरा, ऑडियो डिवाइस जैसे कई प्रोडक्ट्स पर बेस्ट डील ले सकते हैं।

हालांकि हर सेल इवेंट की तरह इस सेल के दौरान भी स्मार्टफोन पर सबसे बड़ी डील्स मिल रही हैं। सेल में सबसे खास डील एप्पल के लेटेस्ट वाले iPhone Air पर देखने को मिल रही है। Apple के इस सबसे पतले iPhone पर 26,401 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। चलिए इस शानदार डील के बारे में जानते हैं…

iPhone Air पर डिस्काउंट ऑफर
वैसे तो एप्पल के इस सबसे पतले iPhone Air की कीमत भारत में 1,19,900 रुपये से शुरू होती है लेकिन अभी ये डिवाइस अमेजन की Electronics Premier League सेल के दौरान सिर्फ 93,499 रुपये में मिल रहा है।

वहीं, बैंक ऑफर की बात करें तो HDFC Bank Credit Card EMI ट्रांजैक्शन पर 1,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल रहा है। इसके अलावा अगर आप ज्यादा डिस्काउंट लेना चाहते हैं तो एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ ले सकते हैं जहां से आपको 45,000 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है।

iPhone Air के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स के मामले में भी ये iPhone Air काफी पावरफुल है जहां आपको A19 चिपसेट मिल रहा है। साथ ही इस फोन में 6.5-इंच का OLED डिस्प्ले मिल रहा है जिसके साथ 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है। साथ ही डिवाइस में 3000 निट्स तक की आउटडोर पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है।

फोटोग्राफी के लिए iPhone Air में 48MP का फ्यूजन कैमरा मिल रहा है। डिवाइस के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 18MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। फोन में 2x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी मिल रही है।

खास बात यह है कि iPhone Air की मोटाई सिर्फ 5.6mm है और इसका वज़न लगभग 165 ग्राम है। यानी ये सबसे पतला और हल्का आईफोन है। डिवाइस में एक एक्शन बटन और एक कैमरा कंट्रोल बटन भी मिल रहा है, जिसके साथ USB-C चार्जिंग भी है।

Back to top button