Amazon पर बिक रहे वो बेहूदा प्रोडक्ट्स जो ‘शर्मिंदा’ कर देते हैं

ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन पर निर्वस्त्र स्त्री की ऐशट्रे को लेकर मामला दर्ज हो चुका है. अमेजन एक ऐसी ऐश ट्रे बेच रहा था जिसमें महिला के निजी अंग पर सिगरेट बुझाई जाती.
मामला दर्ज होने के बाद अमेजन ने ये ऐश ट्रे तो हटा ली है लेकिन अभी भी अमेजन पर ऐसे कई उत्पाद हैं जिनमें बेहूदगी को दर्शाया गया है. एक लाइटर अमेजन बेच रहा है जिसमें स्त्री पुरुष के जोड़े को आपत्तिजनक अवस्था में दिखाया गया है.
यह भी पढ़ें: आप भी सेक्स से जुड़ी इन 6 बातों पर करते है यकीन?
अमेजन के इस लाइटर में महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया है. इस लाइटर को एक खास तरह से दबाने पर ही आग जलती है लेकिन वो तरीका इतना अश्लील है कि कोई भी सभ्य व्यक्ति ऐसा करने में संकोच करेगा.





