इस साल कब-कब मनाई जाएगी अमावस्या, नोट करें सही तारीख

सनातन धर्म में अमावस्या का दिन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह दिन पूरी तरह से पितरों की पूजा के लिए समर्पित है। माह में एक बार अमावस्या मनाई जाती है। इस दिन किसी भी तरह का शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। हालांकि यह दिन गंगा नदी में पवित्र स्नान, पितृ तर्पण, पितृ पूजा, पिंड दान, और ब्राह्मणों को भोजन आदि कराने के लिए अच्छा माना जाता है।
आपको बता दें,सोमवती अमावस्या, भौमवती अमावस्या, मौनी अमावस्या, शनी अमावस्या, हरियाली अमावस्या, दिवाली अमावस्या और सर्व पितृ अमावस्या हिंदू धर्म में मनाई जाने वाली कुछ प्रमुख अमावस्या हैं।
अमावस्या का महत्व
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह दिन बहुत शक्तिशाली होता है, क्योंकि यह चंद्रमा की पूजा के लिए समर्पित है। इस दिन चंद्रमा अपने अस्त काल में होता है। यदि आपकी जन्म कुंडली में चंद्रमा खराब स्थिति में है, तो यह निश्चित रूप से आपकी भावनाओं और संवेदनाओं को प्रभावित करता है।
कहा जाता है कि इस दिन चंद्रमा को जल चढ़ाने और भगवान शिव की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है, जब यह दिन इतना विशेष है, तो इसकी पूरे साल की तारीख आपको अवश्य ही जान लेनी चाहिए, जिससे पूजा की तैयारियां पहले ही की जा सकें।
यहां पढ़ें अमावस्या की तारीख
”पौष अमावस्या शुरू – 10 जनवरी 2024
माघ अमावस्या – 9 फरवरी 2024
फाल्गुन अमावस्या – 10 मार्च 2024
चैत्र अमावस्या – 8 अप्रैल 2024
वैशाख अमावस्या – 7 मई 2024
ज्येष्ठा अमावस्या – 6 जून 2024
आषाढ़ अमावस्या – 5 जुलाई 2024
सावन अमावस्या – 4 अगस्त 2024
भाद्रपद अमावस्या – 2 सितंबर 2024
अश्विन अमावस्या – 2 अक्टूबर 2024
कार्तिक अमावस्या – 1 नवंबर 2024
मार्गशीर्ष अमावस्या – 1 दिसंबर 2024”