हमेशा इस तरह की ही लड़कियों को पसंद करते हैं लड़के, जानें खासियत

जब भी कभी लडकों के बारे में बात की जाती हैं तो यह सामने आता हैं कि वे लड़कियों के लुक पर फिदा होते हैं और उनकी ब्यूटी को ही ज्यादा तवज्जो देते हैं। लेकिन ऐसा हर किसी के केस में कहना सही नहीं है क्योंकि अधिकतर लड़के हैं जिन्हें अच्छे लुक से ज्यादा ऐसी लड़की चाहिए जो मेच्योर होते हुए उनकी रिलेशनशिप को संभाल सके। जिस तरह से लड़कों को डेट करने से पहले उनमें मौजूद क्वॉलिटिज़ देखी जाती हैं, ठीक वैसे ही लड़के भी लड़कियों में लुक से ज्यादा कई अन्य खूबियां ढूंढते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको लड़कियों की उन खूबियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो लड़कों को अट्रैक्ट करती हैं। तो आइये जानते हैं कि लड़कियों की कौन-सी आदतें और खूबियां बन जाती हैं लड़कों की पहली पसंद।

दयालु और साफ दिल वाली

कोई भी लड़का ऐसी लड़की को अपनी जिंदगी में नहीं चाहेगा, जो दूसरों का फायदा उठाती हो और अक्खड़ स्वभाव की हो। प्यार भले ही कितना गहरा हो, लेकिन ये दो नकारात्मक चीजें उन्हें राहें अलग करने पर मजबूर कर ही देती हैं। इसकी जगह लड़कों को वो लड़कियां ज्यादा भाती हैं, जो दयालु व साफ दिल वाली होती हैं। ऐसी लड़की को कोई भी लड़का अपने से दूर नहीं जाने देना चाहेगा।

इंडीपेंडेंट लड़कियां

लड़के ऐसा कंधा बनकर नहीं रहना चाहते, जिस पर सिर रखकर आप हमेशा अपना रोना रोती रहें, अपना दुखड़ा गाती रहें या फिर हर दिन नई परेशानी लाकर दुखी चेहरा बनाकर बैठ जाएं। लड़कों को पसंद आता है लड़कियों का इंडीपेंडेंट होना। इसका मतलब बेशक आपकी फाइनेंशियल आज़ादी से न हो लेकिन इतना ज़रूर होना चाहिए कि आप अपने काम खुद अपने लेवल पर पूरे करना जानती हों। आपको हर काम के लिए उनकी मदद की ज़रूरत न पड़े। आज के ज़माने में कोई भी लड़का ऐसी लड़की के साथ ज़िंदगी बिताना पसंद करता है, जिसे उसकी ज़रूरत की वजह से नहीं, बल्कि प्यार और अपनेपन की वजह से जिंदगी में शामिल कर सके। यह खूबी हर मॉडर्न लड़की को भी इंप्रेस करती है।

जो दोस्तों को न करें असहज

लड़का जब रिश्ते में जाता है, तो उसकी इच्छा होती है कि उसके परिवार वाले भी लड़की को लाइक करे। यही चीज वो अपने दोस्तों के केस में भी चाहता है। अगर उसे ऐसी पार्टनर मिले, जो उसके दोस्तों को असहज करे और उन्हें दूर करने लगे, तो ये लड़के के लिए काफी तनावपूर्ण स्थिति हो जाती है। इसी कारण से उन्हें वो लड़कियां ज्यादा पसंद आती हैं, जो उनके फ्रेंड्स के साथ भी सहज हों और सब मिलकर हैंगआउट कर सकें।

डाउन टू अर्थ रहना

ड्रामा क्वीन की तरह हमेशा उसकी अटेंशन को लेकर तड़पती रहने वाली लड़कियां लड़कों को परेशानी की तरह लगती हैं। लड़कों को वे लड़कियां ज्यादा पसंद होती हैं, जो बेफिजूल की डिमांड नहीं करतीं, मौका और समय देखकर बात करती हैं। छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा नहीं करतीं और हर ग़लतफ़हमी को सुलझाने के लिए बात करने से पीछे नहीं हटतीं। यानी लड़कों को शो-शा वाली लड़कियां नहीं बल्कि ज़मीन पर रहने वाली लड़की पसंद आती है, जो सपने बड़े देखते हुए भी सिचुएशन को समझे।

आत्मनिर्भर और जिम्मेदारी लेने वाली

ऐसी महिलाएं जो आत्मनिर्भर होती हैं और जिम्मेदारियों को निभाती हैं, उनके प्रति पुरुष तेजी से आकर्षित होते हैं। ये सोचना गलत है कि लड़कों को वही लड़कियां अच्छी लगती हैं, जो उनकी सुनें और उन पर निर्भर रहें। बल्कि इसके उलट आज के दौर में लड़के इंडिपेंडेंट एंड कॉन्फिडेंट महिला पार्टनर को अपना जीवनसाथी बनाना पसंद करते हैं।

पहेलियां न बुझाए

लड़कों को हर बात सिंपल और सीधे-सीधे तरीके से समझ में आती है, फिर चाहे गिफ्ट की डिमांड हो या सेक्स करने का मन। लड़के नहीं चाहते कि उनसे घुमा-फिराकर पहेलियां बनाकर कोई भी बात कही जाए। अगर आपको डर लग रहा है कि ऐसा करने से आपकी इमेज बैड गर्ल की बन जाएगी तो आप गलत हैं। आप मैच्योर हैं और आपके अंदर अपनी बात कहने का कॉन्फिडेंस होना चाहिए। लड़कों को यही पसंद आता है।

जो मोटिवेट करे

मर्दों को ऐसी महिलाएं पसंद आती हैं, जो उन्हें आगे बढ़ने के लिए सपोर्ट और इंस्पायर करें। हर व्यक्ति अपने जीवन में ऐसे व्यक्ति की चाह रखता है, जो उसे मोटिवेट कर सके। ये उन्हें मुश्किल समय में भी हार नहीं मानने देता और सफल होने में मददगार साबित होता है। यही वजह है कि पुरुष ऐसी महिला साथी पाने पर उसका साथ कभी नहीं छोड़ना चाहते।

कॉन्फिडेंस की चाबी

लड़कों को कैसी लड़कियां पसंद आती है? वे दिन गए, जब लड़के दबी-सहमी, भोली-भाली और हर काम उनसे पूछ कर करने वाली लड़कियों को पसंद किया करते थे। अब ज़माना बदल चुका है और आज के ज़माने में लड़कों को पसंद आता है लड़कियों का कॉन्फिडेंस। ज्यादातर लड़के आपकी खूबसूरती से ज्यादा आपके कॉन्फिडेंस से आकर्षित होते हैं। लड़के नोटिस करते हैं कि आप कितने कॉन्फिडेंट तरीके से बातचीत कर रही हैं या फिर किस बहादुरी के साथ हर तरह की सिचुएशन को हैंडल कर रही हैं। तो खुद को अपग्रेड कीजिए और बन जाइए कॉन्फिडेंट गर्ल।

जिनसे वे बात कर सकें

हर लड़का चाहत रखता है कि उसका जो साथी हो, उससे वह दिल खोलकर बात कर सकें। अगर उन्हें ऐसी महिला साथी मिल जाए, जो आत्म-केंद्रित है और सिर्फ अपने बारे में या खुद से जुड़ी चीजों को लेकर ही बातें करती है, तो पुरुष ऐसे रिश्ते से राहें अलग कर लेते हैं। वहीं इसकी जगह उन्हें ऐसी पार्टनर मिले, जिससे वो हर तरह के टॉपिक पर आराम से बात कर सकें, तो ये एंगेजमेंट उन्हें हमेशा दिल से जोड़े रखता है।

Back to top button