ALTO 800 के दिवानो को बड़ा झटका, कंपनी ने बंद किया…

अगर आप भी नए फाइनेंशियल ईयर में मारुति ऑल्टो 800 (Alto 800) खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो जल्दी कर लीजिए. क्योंकि कुछ दिन बाद यह कार बीते दिनों की बात हो जाएगी, अभी डीलरशिप के यहां यह आराम से मिल जाएगी. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति (Maruti) ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार Alto 800 का प्रोडक्शन बंद कर दिया है. यह कार पिछले 12 साल से कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार रही है.
3.5 मिलियन का आंकड़ा पार किया
फरवरी 2008 में पहली बार Alto की बिक्री का आंकड़ा 1 मिलियन पर पहुंचा था. साल 2010 में यह बिक्री बढ़कर डेढ़ मिलियन हो गई. इसके 8 साल बाद यानी 2018 में ऑल्टो की बिक्री बढ़कर 3.5 मिलियन तक पहुंच गई. आपको बता दें कि 1 अप्रैल 2020 से भारत में क्रेश टेस्ट कम्पेटेबिलिटी नॉर्म्स लागू हो रहे हैं. ऐसे में मारुति अपनी ऑल्टो को क्रेश टेस्ट मानकों के अनुरूप बना रही है.
मिड 2019 में लॉन्च होने की उम्मीद
तेजी से बढ़ा भारतीयों का विदेशी खर्च, 5 साल में इतने गुना बढ़ी विदेश भेजी जानें वाली राशि
मीडिया रिपोर्टस में दावा किया गया है कि मारुति इस कार को साल 2019 में ही लॉन्च कर सकती है. यह न्यू जनरेशन ऑल्टो कार होगी. न्यू जेनरेशन ऑल्टो ऑटो एक्सपो 2018 में पेश की गई कॉन्सेप्ट पर फ्यूचर एस (Future S) पर आधारित होगी. कॉन्सेप्ट कार का लुक मिनी एसयूवी जैसा लगता है.





