लखनऊ में चुनाव में सभी मतदाताओं ने वोट डालने में दिखाया जोश…

लखनऊ में चुनाव में सभी मतदाताओं ने वोट डालने में जोश दिखाया। दिव्यांग व बुजुर्ग भी पीछे नहीं रहे, उनके जज्बे ने लोकतंत्र की शान बढ़ा दी। उत्साह से भरपूर बुजुर्गों और दिव्यांगों ने अपने परिवार के सदस्यों के सहयोग से बूथ पर पहुंचकर वोट डाला।

मनकामेश्वर मंदिर वार्ड के तहत आर्ट कॉलेज में सुबह से वोट देने वालों की कतारें लग गई। इसमें बड़ी संख्या में बुजुर्ग और दिव्यांग शामिल हैं। यहां एक भी व्हील चेयर की व्यवस्था नहीं थी। परिवारीजन सहारे से उन्हें बूथ तक ले गए।
अलीगंज तातापुर निवासी माधुरी वर्मा (80) बेटे के साथ सुबह करीब 10.30 बजे आईटीआई पहुंची। बेटा राजेश उन्हें लेकर मतदान केंद्र पहुंचा। वहां मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई थी। वहां व्हील चेयर का कोई इंतजाम नहीं था। किसी तरह उन्हें बूथ तक पहुंचाया गया। वोट डालने के बाद उनके चेहरे पर मुस्कराहट छा गई। कहा कि यह तो सबसे बड़ा अधिकार है, जो हम आम लोगों को सरकार चुनने का मौका देता है।
नहीं ली व्हील चेयर, कंधे पर बैठाकर लाए
रामधीन सिंह मतदान केंद्र में भी व्हील चेयर का इंतजाम नहीं था। छेदीलाल (92) अपने भतीजे गौरीशंकर के साथ वोट डालने के लिए आए। चलने में असमर्थ हैं तो भतीजे ने गोद में उठाकर बूथ तक पहुंचाया। तब वह मताधिकार का प्रयोग कर सके





