Alia Bhatt और रणवीर सिंह के बीच खत्म हुए गिले-शिकवे

रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। स्पाई थ्रिलर मूवी के ट्रेलर ने आते ही सोशल मीडिया पर अपनी धाक जमा ली है। एक तरफ जहां ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर देखने के बाद फैंस इसकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ आलिया भट्ट ने भी रणवीर सिंह के साथ अपनी सारी दूरियों को मिटाकर अपने ‘रॉकी’ की एक्टिंग की तारीफों के पुल बांधे हैं।
किस वजह से उड़े थे आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के बीच अनबन के रूमर्स और एक्ट्रेस ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की तारीफ में क्या कहा, नीचे पढ़ें पूरी डिटेल्स:
‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर देखकर हैरान हुईं आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ट्रेलर रिलीज होने के कुछ समय बाद ही अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की। ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “बीस्ट मोड ऑन, यह ट्रेलर आउट ऑफ कंट्रोल है।” इसके साथ ही उन्होंने फायरक्रैकर वाले ढेर सारे इमोजी भी लगाए और रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और आर माधवन समेत सभी सितारों को टैग किया।
किस कारण उड़ी आलिया और रणवीर के बीच मतभेद के रूमर्स?
दरअसल, ‘धुरंधर’ की सफलता पर आलिया भट्ट की चुप्पी ने काफी चर्चा बटोरी थी। दोनों के बीच अनबन की खबरों को हवा तब मिली, जब आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू में अपनी फिल्म ‘गली बॉय’ के बारे में उस वक्त बात की, जब ‘धुरंधर’ की लहर चल रही थी। लेकिन वे इस स्पाई थ्रिलर फिल्म पर एक शब्द नहीं बोलीं। इसके अलावा ऐसी भी अफवाहें थीं कि संजय लीला भंसाली की एक फिल्म में रणवीर सिंह ने कैमियो करने से इनकार कर दिया था, जिसका हिस्सा आलिया भट्ट थीं। ऐसे में जब आलिया को यह बात पता चली, तो वह उनसे काफी नाराज हो गईं।
हालांकि, आलिया भट्ट ने बिना कोई सफाई दिए, ‘धुरंधर 2’ की तारीफ करते हुए यह क्लियर कर दिया है कि उनके और रणवीर सिंह के बीच सबकुछ ‘ऑल इज वेल’ है। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिलीज डेट की बात करें तो, यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी, जिसमें इस बार पूरा फोकस रणवीर सिंह के किरदार पर ही होने वाला है। यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ साउथ की भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी। मूवी का निर्देशन आदित्य धर ने किया है।





