आज 25वें किसान शहीद दिवस कार्यक्रम में अखिलेश कुशीनगर में होंगे शाम‍िल…

  • कुशीनगर.पूर्व सीएम अखिलेश यादव रविवार को कुशीनगर के रामकोला में एक जनसभा को एड्रेस करेंगे। ये कार्यक्रम किसान शहीद दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है। अखिलेश गोरखपुर एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से रामकोला पहुंचेंगे।
    आज 25वें किसान शहीद दिवस कार्यक्रम में अखिलेश कुशीनगर में होंगे शाम‍िल...

    गन्ना आंदोलन की याद में मनाया जाता है शहीद किसान दिवस

    – बता दें, रामकोला में 25वें वर्ष शहीद किसान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। वर्ष 1992 में गन्ना आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसान पड़ोही हरिजन और जमादार मियां की शहादत को जीवंत रखने के लिए प्रतिवर्ष 10 सितंबर को यह आयोजन किया जाता है। 

    इसे भी देखें:- बड़ी खबर: अमेरिका ने पाकिस्तान को दिया सबसे बड़ा झटका, पाक का सबसे बड़ा बैंक किया बैन

    -अखिलेश सबसे पहले त्रिवेणी चीनी मिल गेट के बगल में बने शहीद स्मारक पर दोनों किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद चीनी मिल यार्ड में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। 
    -अखिलेश के लिए भव्य वाटर प्रूफ पंडाल व मंच तैयार है।

Back to top button