अकासा एयर ने की 9 एयरपोर्ट पर डिजीयात्रा के साथ फेसियल रिकॉग्नीशन सिस्टम की शुरुआत

अकासा एयर (Akasa Air) ने मंगलवार को बेंगलुरु, नई दिल्ली, वाराणसी, हैदराबाद, लखनऊ, अहमदाबाद, गुवाहाटी, कोलकाता और पुणे सहित देश भर के नौ प्रमुख एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा के फेस रिकर्गनाइजेशन सिस्टम (Digi Yatra’s facial recognition system) की शुरुआत की।
इसको लेकर एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि डिजीयात्रा (Digi Yatra) को अपनाना अकासा एयर की इनोवेशन और अपने यात्रियों को एक अद्वितीय यात्रा अनुभव प्रदान देने के प्रयासों को दर्शाता है।
डिजी यात्रा सेवा पूरी तरह से बायोमेट्रिक-आधारित सेल्फ-बोर्डिंग सॉल्यूशन है। यह यात्रियों के लिए परेशानी मुक्त यात्रा अनुभव सुनिश्चित कराती है।
अब एयरपोर्ट में प्रवेश से पहले ही यात्री डिजीयात्रा ऐप (Digi Yatra App) पर अपनी फ्लाइट डिटेल्स के साथ अपनी आईडी और बायोमेट्रिक डेटा आसानी से रजिस्टर कर सकते हैं।
यह ऐप हवाई अड्डे के माध्यम से नेविगेट करते हैं और अत्याधुनिक बायोमेट्रिक तकनीक यात्रियों की पहचान को प्रमाणित और सत्यापित करती है। इसके अलावा यह उच्चतम स्तर की सुरक्षा भी देता है।





