अजिंक्य रहाणे ने अपनी टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की, कहा…

भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपनी टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की है। रहाणे इस समय आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं, जिसके कप्तान एमएस धोनी हैं। रहाणे ने उस गुरुमंत्र के बारे में बताया है, जो उन्होंने धोनी से सीखा है और उससे उनकी किस्मत बदल गई है। रहाणे का मानना है कि एमएस इस बात पर भरोसा करते हैं कि आपको प्रक्रिया पर ध्यान देना है, ना कि रिजल्ट पर। आप जिन चीजों को नियंत्रित कर सकते हैं, उन पर टिके रहें। 

अजिंक्य रहाणे ने सीएसके को दिए इंटरव्यू में बताया, “एमएस धोनी मेरे पहले कप्तान थे। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। उनकी कप्तानी से। जब भी मैं कप्तान बना या मैंने कप्तानी की तो मेरा भी यही मानना था कि हर एक को उसकी क्षमता के हिसाब से मैनेज करो, क्योंकि हर एक शख्स अलग तरीके के खेलने की स्टाइल रखता है। इसलिए मैं एक समय पर एक ही खिलाड़ी से बात करता था। इसी बात पर मैंने भरोसा किया है।”

रहाणे ने आगे सीएसके पर बात की, “लेकिन, यहां आना और एमएस की कप्तानी में खेलना। यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। एमएस धोनी को इनपुट देने के बारे में, मैं उतना आश्वस्त नहीं हूं, क्योंकि वह बहुत अनुभवी हैं। वह लीडर हैं। वह लोगों को अच्छी तरह से मैनेज करते हैं। वह गेम को अच्छी तरह से समझते हैं। मुझे लगता है कि एक चीज है, जो उनके बारे में है कि मैंने उनसे बहुत सीखा है।”

Back to top button