Aishwarya ही नहीं, बेटी आराध्या का भी कांस फिल्म फेस्टिवल में किया गया जोरदार स्वागत

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने कान्स लुक से सभी को हैरान कर दिया। एक्ट्रेस जब रेड कार्पेट पर चलीं तो हर कोई उन्हें बस देखता ही रह गया। एक्ट्रेस 20 मई को अपनी बेटी के साथ फ्रांस पहुंची थीं जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ।
उनके नीस हवाई अड्डे पर पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोग यहां ऐश्वर्या राय को देखकर तो खुश हुए ही साथ में आराध्या के संस्कार और उनके मिले वेलकम गिफ्ट्स की भी तारीफ करने लगे।
लॉन्ग कोट में नजर आईं ऐश्वर्या राय
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को ऐश्वर्या राय के एक फैन क्लब ने शेयर किया है। वीडियो में ऐश्वर्या एक लंबे नीले रंग के कोट में नजर आ रही हैं। उसके नीचे उन्होंने एक लंबा सफेद टॉप और काले रंग की पैंट्स पहनी हुई हैं। वहीं आराध्या ने नीले रंग की जींस के साथ एक काला कोट पहना हुआ है। ऐश्वर्या का एयरपोर्ट पर स्वागत करने के लिए एक व्यक्ति आया था। शख्स पहले हाथ मिलाकर ऐश्वर्या का वेलकम करता है इसके बाद आराध्या को एक गिफ्ट भी देता है।
फैंस ने अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस का किया स्वागत
अपने पसंदीदा स्टार को आखिरकार फ्रेंच रिवेरा में आते देखकर फैंस काफी खुश हुए। एक यूजर ने लिखा- लव मैं बहुत उत्साहित #AishwaryaAtCannes”। एक अन्य ने कमेंट किया,”वह वापस आ गई है”। दूसरे ने लिा,”Cannes 2025 में उम्मीद है कि वह धमाल मचाएंगी।
साल 2022 से इसका हिस्सा बनती आई हैं एक्ट्रेस
ऐश्वर्या ने यहां लॉरियल पेरिस की ग्लोबल एंबेसडर के तौर पर हिस्सा लिया और रेड कार्पेट पर अपने लुक से बवाल काट दिया। यह उनकी 22वीं रेड कार्पेट वॉक थी। ग्लोबल सुपरस्टार ने सबसे पहली बार साल 2002 में रेड कार्पेट पर वॉक की थी जब कान फिल्म फेस्टिवल में उनकी फिल्म देवदास का प्रीमियर हुआ था।