Airtel ने अपने यूजर्स को दिया बड़ा झटका, बंद कर दिया यह स्पेशल बेनिफिट्स

Airtel Xstream Fibre ब्रॉडबैंड या Airtel ब्रॉडबैंड के साथ यूजर्स को कई तरह के अतिरिक्त बेनिफिट्स ऑफर किए जा रहे थे। लेकिन, अब यूजर्स को ब्रॉडबैंड प्लान के साथ कई अतिरिक्त बेनिफिट्स नहीं मिलेंगे। Airtel Xstream Fibre ब्रॉडबैंड के साथ यूजर्स को एक साल के लिए Amazon Prime Video का सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा यूजर्स को अनिलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डाटा का भी लाभ दिया जा रहा है। Airtel Postpaid प्लान की तरह ही Airtel Xstream ब्रॉडबैंड प्लान के साथ यूजर्स को Netflix का सब्सक्रिप्शन 3 महीने के लिए फ्री में दिया जा रहा था। नए बदलाव के बाद यूजर्स को Netflix का सब्सक्रिप्शन ऑफर नहीं किया जाएगा।

आपको बता दें कि Airtel ने न सिर्फ ब्रॉडबैंड प्लान्स के साथ, बल्कि नए पोस्टपेड प्लान्स के साथ ही Netflix के बेनिफिट्स को हटाने का फैसला किया है। Airtel एकलौता ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइडर था, जो यूजर्स को Netflix का सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रहा था। Airtel यूजर्स को एक साल से ये ऑफर किया जा रहा था। TelecomTalk Info की रिपोर्ट के मुताबिक, Bharti Airtel और Netflix के बीच पार्टनरशिप समाप्त होने की वजह से अब यूजर्स को किसी भी प्लान के साथ Netflix का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Motorola इस महीने लॉन्च करने वाला है जबरदस्त स्मार्टफोन, देखें फीचर





