ए.आई.जी. मालविंदर सिंह का साथी पटियाला से गिरफ्तार

भ्रष्टाचार और आपराधिक मामलों में वांछित पटियाला के गांव आलमपुर निवासी बलवीर सिंह को पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है। बलवीर सिंह पर ए.आई.जी. मानवाधिकार, मालविंदर सिंह सिद्धू, के कहने पर भ्रष्टाचार और आपराधिक मामलों को अंजाम देने के संगीन आरोप हैं। विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि बलवीर सिंह को बुधवार मोहाली कोर्ट में पेश किया गया।वहां से कोर्ट ने 5 दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया है। रिमांड के दौरान पूछताछ में पुलिस ने उसके पास रखे हथियारों के बारे में जानकारी हासिल करनी है ताकि उन्हें बरामद किया जा सके और इस मामले में अन्य लोगों की भागीदारी का पता लगाया जाना है।

यह है मामला
इस मामले में ए, आई. जी. सिद्ध, उनके सहयोगी बलवीर सिंह और अन्य आरोपी शामिल हैं। गौरतलब है कि इस मामले में ए, आई. जी. सिद्ध पहले से ही न्यायिक हिरासत में है। ए, आई. जी. सिद्धू पर आरोप है कि उसने खुद को गलत तरीके से आई. जी. पी., विजीलैंस ब्यूरो, पंजाब बताया था। जबकि यह पुलिस अधिकारी 2017 के बाद कभी भी विजीलैंस ब्यूरो, पंजाब में ए., आई.जी. या आई.जी. नहीं रहा है। ए. आई. जी. सिद्धू के कहने पर ही आरोपी बलवीर सिंह और अन्य ने मिलकर सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ शिकायतें दर्ज करना शुरू कर दिया ताकि उन्हें ब्लैकमेल किया जा सके।

Back to top button