एआई तकनीकों ने किया कमाल, वैज्ञानिकों को चला पता, किस जगह पर दफनाया गया था प्लेटो को!

फर्ज कीजिए, भारत में बिहार के नालंदा, या किसी भी ऐतिहासिक इलाके के बारे में आपको कोई जानकारी मिलती है, जिसके होने की आप पुष्टि करना चाहते हैं. तो क्या आपके आपके पास ऐसा उपकरण और तकनीक हैं जो आपके काम आ सकते हैं? जी हां! क्योंकि हाल ही में इटली के शोधकर्ताओं ने पुरातन दस्तावेज को एआई के जरिएसमझकर यह सनसनीखेज खुलासा किया है कि यूनान के महान विचारक प्लेटो को वास्तव में किस सटीक जगह दफनाया गया था.

इटली की राष्ट्रीय अनुसंधान परिषद से अनुवादित बयान के मुताबिक पीसा विश्वविद्यालय के एक दार्शनिक ग्राज़ियानो रानोचिया और उनके सहयोगियों ने पोम्पेई के पास स्थित एक प्राचीन रोमन शहर हरकुलेनियम में बरामद पपीरस के जले हुए टुकड़ों पर संरक्षित पाठ को समझने के लिए आर्टीफीशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग किया, जो रोम से लगभग 200 किमी दक्षिण में स्थित है.

79 ईस्वी में माउंट वेसुवियस ज्वालामुखी के विस्फोट के बाद हुरकुलेनियम नष्ट हो गया था. विस्फोट से जले हुए स्क्रॉलों में से एक में एथेंस में अध्ययन करने वाले एक एपिकुरियन दार्शनिक गदारा के फिलोडेमस के लेखन शामिल हैं. यह पाठ, जिसे “अकादमी का इतिहास” के रूप में जाना जाता है. यह उस अकादमी का विवरण देता है, जिसकी स्थापना ईसा पूर्व चौथी शताब्दी में, प्लेटो ने की थी. इसमें प्लेटो के दफनाने का स्थान भी शामिल है.

जबकि यह पता था कि प्लेटो को 86 ईसा पूर्व में एक रोमन जनरल द्वारा नष्ट की गई अकादमी में दफनाया गया था. लेकिन यह ठीक से पता नहीं था कि उसे वास्तव में कहां दफनाया गया था. प्रौद्योगिकी में प्रगति के साथ, शोधकर्ता प्राचीन पपीरस को पढ़ने के लिए इन्फ्रारेड और पराबैंगनी ऑप्टिकल इमेजिंग, थर्मल इमेजिंग और टोमोग्राफी सहित विभिन्न अत्याधुनिक तकनीकों को नियोजित करने में सक्षम थे.

अब तक, शोधकर्ताओं ने फिलोडेमस द्वारा लिखे गए 1,000 शब्दों या लगभग 30 प्रतिशत पाठ की पहचान की है. शोधकर्ताओं ने पाया कि प्लेटो को एथेंस में अकादमी के उनके लिए आरक्षित बगीचे (प्लैटोनिक स्कूल के लिए एक निजी क्षेत्र) में दफनाया गया था.”

शोधकर्ताओं ने बताया कि अब तक केवल यही पता था कि उन्हें अकादमी में सामान्य रूप से दफनाया गया था. यह खबर एक उम्मीद जगाती है कि एआई पुराने समय के कई रहस्यों को उजागर कर में सक्षम हो सकती है. हो सकता है हमें इससे हड़प्पा संस्कृति के कई रहस्य सुलझाने में मदद मिल जाए!

Back to top button