AI इम्पैक्ट समिट 2026 में Adobe ने भारतीय छात्रों को दिया तोहफा

Adobe ने भारतीय स्टूडेंट्स के लिए खास तोहफे का एलान किया है। कंपनी भारत में मान्यता प्राप्त हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन में एनरोल्ड छात्रों के लिए नया प्लान पेश किया है। इस प्लान के तहत कंपनी अपने कई प्रोडक्ट और क्रिएटिविटी एप्स का फ्री एक्सेस देगी। इसके साथ ही कंपनी ने AI-फर्स्ट लर्निंग और सर्टिफिकेशन के लिए NASSCOM FutureSkills Prime के साथ पार्टनरशिप का भी एलान किया है।
Adobe के खास एलान
AI Impact Summit 2026 के दौरान अमेरिकी टेक कंपनी Adobe ने एलान किया है कि वह अपने एआई पावर्ड प्रोडक्टिविटी और क्रिएटिविटी एप्स, Photoshop, Acrobat, और Firefly का फ्री सब्सक्रिप्शन देगी। यह ऑफर भारत के मान्यता प्राप्त हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट में एनरोल्ड छात्रों के लिए है। एडोबी ने इसे स्ट्रेटेजिक इन्वेस्टमेंट बताया है। कंपनी का यह भी कहना है कि इस कदम से देश में एआई आधारित क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी को अतिरिक्त बल मिलेगा।
AI प्रोडक्टिविटी और क्रिएटिविटी एप्स के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ छात्रों को सॉफ्टवेयर एक करिकुलम भी दिया जाएगा। इससे वे इन टूल्स का इस्तेमाल ठीक से कर पाएंगे। एडोबी का कहना है कि AI-फर्स्ट ऑफर, करिकुलम के साथ, 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों के सभी स्टूडेंट्स के लिए फ्री में मिलेगा, जिनमें कंटेंट क्रिएटर लैब्स होंगी। इससे पहले सरकार ने बजट में भी ऐसा ही एलान किया था।
NASSCOM FutureSkills Prime के साथ पार्टनरशिप
Adobe ने समिट में बताया कि उसने छात्रों को एआई लर्निंग कोर्स और सर्टिफिकेशन देने के लिए NASSCOM FutureSkills Prime के साथ पार्टनरशिप भी की है। यह Adobe Digital Academy का एक्सटेंशन है।
Adobe स्टूडेंट सब्सक्रिप्शन प्लान
Adobe के सब्सक्रिप्शन पैकेज की बात करें तो भारत में स्टूडेंट्स के लिए पहले महीने इसकी कीमत 400 रुपये है। इसके बाद हर महीने 2714 रुपये देने होंगे। इस Creative Cloud Pro स्टूडेंट पैकेज में Photoshop, Illustrator, Premiere, Acrobat Pro, Adobe Express, Adobe Firefly, After Effects, InDesign, Lightroom, Adobe XD, Audition, Animate, Dreamweaver, InCopy, Lightroom Classic, Character Animator, Capture, Adobe Fresco, Bridge, Photoshop Express, Media Encoder, Lightroom Web, Acrobat Reader, Adobe Scan, and Fill & Sign जैसे प्रीमियम टूल्स मिलते हैं।





