नवाज शरीफ की बेटी मरियम के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरीयम शरीफ के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया गया है। बता दें कि पनामा मामले में भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इस्लामाबाद कोर्ट में सुनवाई के दौरान शरीफ की बेटी मरियम नवाज और हसन, हुसैन, कैप्टन रिटायर्ड सफदार के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक, इस मामले की सुनवाई 9 अक्टूबर को होगी। सोमवार को अभ्यारोपण की कार्यवाही में नवाज शरीफ कोर्ट में पेश हुए लेकिन उनके बच्चे कोर्ट से नदारत थे।
इस देश में बुर्के और नकाब पर लगा बैन, मुस्लिम समूहों…!
गौरतलब है कि पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने पनामा मामले में भ्रष्टाचार के आरोप में 28 जुलाई को नवाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद से अयोग्य करार दिया था और उनके तथा उनके बच्चों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज करने को कहा था। इस फैसले के बाद शरीफ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।





