मिस्ट्री गर्ल के साथ फिर नजर आए…

अक्षय कुमार के बेटे आरव को कई बार लड़कियों के साथ देखा जाता है। हालांकि कई बार सुना गया है कि उनकी कोई गर्लफ्रेंड भी हैं, लेकिन कभी साफ नहीं हुआ है। हाल ही में आरव को बांद्रा स्थित रेस्टोरेंट कॉर्नर हाउस के बाहर मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया। कैमरे की नजर जैसे ही आरव पर पड़ी, तो वो मुंह छिपाकर भागने लगे।

Again with the Mystery Girl ...

इस दौरान आरव के साथ पिंक कलर की ड्रेस पहने एक लड़की भी थी। हालांकि, ये मिस्ट्री गर्ल उनकी फ्रेंड हैं या कुछ और इस बारे में जानकारी नहीं है। आरव और मिस्ट्री गर्ल दोनों मीडिया को देख फौरन कार की ओर भागे।

इस दौरान कार में भी आरव अपना चेहरा छुपाते नजर आए। आपको बता दें कि आरव को इसी साल मार्च में मुंबई के एक पीवीआर के बाहर देखा गया था। इस दौरान भी वे एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट हुए थे।

जैसे ही कैमरामैन ने आरव की फोटो खींचने की कोशिश की तो वे अपनी कैप से चेहरा छिपाते हुए दिखाई दिए थे। इतना ही नहीं कार के अंदर दोस्तों के साथ जब वे बैक सीट पर बैठे थे, उस वक्त आरव अपनी जैकेट से फेस ढंकते दिखे थे। लगता है कि अक्की ने पहले से ही आरव को बता रखा है कि जब भी वह मीडिया को देखें तो फौरन अपनी शक्ल छुपा लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button