चारा घोटालाः फिर टल गया लालू यादव के खिलाफ सजा का ऐलान

चारा घोटाले में दोषी पाए गए राजद प्रमुख लालू यादव के खिलाफ सजा का ऐलान आज भी नहीं हो सका है। खबरों के अनुसार अब शुक्रवार को कोर्ट लालू यादव के खिलाफ सजा सुनाएगी। लालू के खिलाफ जब सजा पर सुनवाई चल रही थी तब लालू ने जज से अपील की कि अवमानना के मामले हटा लिए जाएं। इस पर कोर्ट ने कहा कि न्यायालय के फैसले पर कोई कैसे सवाल उठा सकता है।लालू यादव के खिलाफ सजा

जज ने लालू को यह भी बताया कि उनके खिलाफ फैसला सुनाने के बाद लालू के समर्थकों ने जज को फोन तक किए।

इससे पहले कोर्ट में सजा पर बहस शुरू होते ही जजों ने वकीलों और दोषियों को छोड़कर अन्य सभी को कोर्ट रूम से बाहर जाने के आदेश दे दिए। सजा पर बहस के लिए लालू यादव व अन्य दोषी रांची की विशेष अदालत पहुंच चुके हैं और अब से कुछ ही देर बाद सजा का ऐलान हो सकता है।

लड़कियों की लाश के साथ करता था बलात्‍कार, 16 साल की उम्र में लगी थी ये लत

हालांकि, कोर्ट ने दोषियों को खिलाफ सजा सुनाने के लिए 3 जनवरी का दिन तय किया ता लेकिन दो वकीलों के निधन के बाद अन्य वकील कार्रवाई 1.30 बजे के बाद तक चलाने के पक्ष में नहीं थे जिसके बाद कोर्ट ने सजा का ऐलान आज तक के लिए टाल दिया था।

बता दें कि अदालत ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद सहित अन्य अभियुक्तों को 23 दिसंबर, 2017 को दोषी ठहराते हुए सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए तिथि निर्धारित की थी।

लालू फिलहाल रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल में बंद हैं। यह मामला अविभाजित बिहार के देवघर कोषागार से 89.4 लाख रुपये की अवैध निकासी से संबंधित है। अभियुक्तों में लालू सहित चार राजनीतिक नेता, पशुपालन विभाग के पांच अधिकारी और आठ आपूर्तिकर्ता शामिल हैं। अवैध निकासी पशु चारा, दवा व पशुपालन से जुड़े उपकरण की खरीद और विभिन्न पशुपालन केंद्रों में उसकी आपूर्ति और अन्य मदों में की गई थी। सीबीआई की जांच में ये सभी व्यय फर्जी पाए गए थे।

Back to top button