चीन की दीवार के बाद, इस कहते है दुनिया की दूसरी सबसे लम्बी दीवार

विश्व की सबसे लंबी दीवार द ग्रेट वाल आफ चाइना के बारे में सभी जानते है, लेकिन दूसरी सबसे लम्बी दीवार के बारे में कम लोग ही जानते है. यह दीवार है मेवाड़ के कुंभलगढ़ फोर्ट में. ग्यारह सौ मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस फोर्ट के परकोटे की दीवार 36 किलोमीटर लंबी है. यह दीवार पंद्रह फीट चौड़ी है. इस पर एक साथ दस घोड़े दौड़ सकते हैं.
क्या है खासियत…
इसे भी पढ़े: इसे कहते हैं “खतरनाक इंजीनियर” की करामात! देखकर नही रोक पाएंगे अपनी हंसी
– इस फोर्ट का निर्माण महाराणा कुम्भा ने करवाया था. इसके निर्माण में 15 साल (1443-1458) लगे थे.
– फोर्ट में ऊंचे स्थानों पर महल, मंदिर व आवासीय इमारतें बनाई गई और समतल भूमि का उपयोग कृषि कार्य के लिए किया गया.
– यह फोर्ट सात विशाल द्वारों व सुदढ़ प्राचीरों से सुरक्षित है. इसके उपरी भाग में बादल महल है व कुम्भा महल सबसे ऊपर है.
– यहीं पर पृथ्वीराज और महाराणा सांगा का बचपन बीता था. महाराणा उदय सिंह को भी पन्ना धाय ने इसी दुर्ग में छिपा कर पालन पोषण किया था.





