कूड़े का पहाड़ गिरने के बाद जागा प्रशासन, लगाई रोक

दिल्ली में कचरे के पहाड़ से मचे कहर के बाद अब उपराज्यपाल अनिल बैजल ने गाजीपुर के डंपिंग ग्राउंड में तत्काल प्रभाव से कूड़ा डालने पर रोक लगा दी है।

अभी अभी: अमित शाह बोल गये 2019 का मास्टर प्लान, सुनकर विपक्ष के उड़ गये होश
इसके साथ ही इस लैंडफिल साइट को दो सालों के अंदर खाली करने का भी आदेश दिया है। गौरतलब है कि यह फैसला उपराज्यपाल बैजल ने गाजीपुर हादसे की समीक्षा के लिए हुए बैठक में लिया है।
एलजी ने गाड़ियों के आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए लैंडफिल साइट के पास की रोड को डायवर्ट करने के भी निर्देश दिए हैं।
इसके साथ ही गाजीपुर में गिरे कड़े के पहाड़ मामले में आज दिल्ली पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली है।





