तमिलनाडु और केरल के बाद मुंबई पहुंचा ओखी चक्रवात, बारिश के चलते स्कूल बंद

तमिलनाडु और केरल में हाहाकार मचाने के बाद चक्रवात ओखी ने मुंबई और गुजरात का रुख किया है। इसके चलते मुंबई में दिसंबर में बारिश का रिकॉर्ड टूट गया है और ओले गिरे हैं। ओखी के चलते एहतियातन मुंबई और आसपास के इलाकों में छुट्टी घोषित करते हुए स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं।ओखी चक्रवात

ओखी को लेकर मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी करते हुए बारिश की आशंका जताई थी और सोमवार रात से ही मुंबई में इसका असर नजर आने लगा था। बीएमसी की आपदा प्रबंधन यूनिट ने चक्रवात ओखी के असर को देखते हुए समुंदर में हाई टाइड की संभावना जाहिर की है।

बड़ी खबर: मोदी सरकार के इस कानून के आते ही, गायब हो जाएगा खाते से लाख रूपये,

आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक ओखी की वजह से देर रात 5 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती है। ओखी के असर से महाराष्ट्र ही नहीं गुजरात भी नहीं बच पाएगा। गुजरात में भी इसके चलते अलर्ट जारी किया गया है।

दक्षिण भारत में मचाई तबाही

बता दें कइ इस चक्रवात ने दक्षिण भारत के तमिलनाडु और केरल में भारी तबाही मचाई है। तूफान के कारण केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में करीब 26 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग अभी तक लापता हैं।

Back to top button