इतने सालों बाद ‘शक्तिमान’ की गीता विश्वास का ये लुक देख आप भी हो जाएगे हैरान

टीवी देखना किसे पसंद नहीं होता, उस पर बात हमारे फेवरेट सीरियल की हो तो फिर बात ही कुछ और हो जाती है। वैसे पसंदीदा सीरियल्स की बात चल रही हो और उसमें ‘शक्तिमान’ का नाम ना आए, ऐसा कैसे हो सकता है? 90 के दशक में शायद ही ऐसा कोई इंसान होगा, जिसने ‘शक्तिमान’ ना देखा हो। गीता विश्वास

इस डेली सोप का हर डायलॉग आज भी दर्शकों की जुबान पर मौजूद है। बच्चे ही नहीं बल्कि घर के बड़े भी इस सीरियल को बड़े चाव से देखते थे। समय आगे बढ़ा और देखते ही देखते 1997 में शुरू हुआ ये सीरियल आखिरकार 2005 में खत्म हो गया। लेकिन इसके कई किरदार आज भी लोगों को याद हैं। 

‘शक्तिमान’ के अलावा उस सीरियल की वो लड़की आपको याद है जो मन ही मन ‘शक्तिमान’ को चाहती थीं। कुछ याद आया? नहीं…तो चलिए हम आपको याद दिलाते हैं।

इसे भी पढ़े: झाड़ू लगाने वाली ये लड़की रातोंरात बनी मॉडल, सोशल मीडिया पर मचाया बवाल

‘शक्तिमान’ 

कुछ याद आया? ‘शक्तिमान’ सीरियल में गंगाधर जिस लड़की को देवी जी कहकर उसके पीछे-पीछे चलते थे। ये वही लड़की गीता विश्वास हैं।

‘शक्तिमान’ की चाहत

‘शक्तिमान’ में गीता विश्वास की भूमिका में नजर आने वाली वैष्णवी महंत को इस किरदार में खूब पसंद किया गया। गंगाधर और गीता के बीच मन ही मन चलने वाली प्रेम कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button