इटली के बाद अब भारत आया ‘Fleets फीचर’

सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म ट्विटर जल्द ही भारत में अपना ‘फ्लीट्स’ फीचर शुरू करेगी. ब्राजील और इटली के बाद भारत दुनिया में तीसरा ऐसा देश होगा जहां कंपनी अपना यह फीचर पेश करेगी.

ट्विटर ने एक बयान में कहा कि इससे यूजर्स ऐसा कंटेंट शेयर कर सकेंगे, जो 24 घंटे में खुद-ब-खुद गायब हो जाएगा.

भारत में यह एप्पल के आईओएस और गूगल के एंड्राइड यूजर्स दोनों के लिए उपलब्ध होगा. यह फेसबुक और इंस्टाग्राम के ‘स्टोरी’ फीचर की तरह ही होगा.

कंपनी ने एक बयान में कहा कि फ्लीट्स को रीट्वीट नहीं किया जा सकेगा. ना ही इस पर लाइक या पब्लिक कमेंट किए जा सकेंगे.

अगर कोई इस तरह के मैसेज पर प्रतिक्रिया देना भी चाहता है तो वह यूजर्स को सीधे इनबॉक्स में मैसेज भेजकर बातचीत जारी रख सकता है.

कंपनी के मुताबिक लोगों को किसी फ्लीट के सामुदायिक नियमों के अनुरूप नहीं होने पर शिकायत करने की सुविधा भी मिलेगी.

फ्लीट्स फीचर को अभी टेस्टिंग के तौर पर पेश किया है. आज ये भी जान सकते हैं किन-किन फॉलोअर्स या नॉन- फॉलोअर्स ने आपके फ्लीट को देखा है.

फ्लीट्स फीचर का इस्तेमाल करने के लिए अपने ट्विटर प्रोफाइल के बाएं तरफ बने अवतार पर क्लिक करें. यूजर यहां कोई भी फोटो या वीडियो अपलोड कर सकते हैं.

किसी दूसरे का फ्लीट देखने के लिए उस व्यक्ति के अवतार पर क्लिक करें. इसके बाद उस व्यक्ति फ्लीट देख सकते हैं.

वहां डायरेक्ट मैसेज का बटन भी है, जिस पर क्लिक करके आप अपने रिएक्शन्स दे सकते हैं.

Back to top button