अच्छा टूथपेस्ट करने के बाद भी मुंह से आती है बदबू, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

क्या आप भी मुंह में से आने वाली बदबू से परेशान है? क्या आपको भी मुंह से आने वाली दुर्गंध की वजह से शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है तो यह खबर खास आपके लिए है। हमारे आस पास बहुत सारे लोग इस परेशानी का शिकार हैं। अक्सर लोग सोचते हैं महंगी टूथपेस्ट खरीद लेते हैं जिससे दातों से दुर्गंध दूर हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं है। आज हम आपको बताएंगे कुछ घरेलू उपाय जो इस परेशानी से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद करेगी।
ट्री टी ऑयल
मुंह से आने वाली दुर्गन्ध की समस्या को दूर करने के लिए ट्री टी ऑयल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। यह मुंह में ताजगी देने के साथ-साथ बैक्टीरिया का सफाया करता है।
ऐप्पल साइडर विनेगर
1/4 कप पानी के साथ 2 चम्मच ऐप्पल साइडर विनेगर मिलाएं। अब इसे 15 से 20 सकेंड के लिए मुंह में रख कर चारों ओर घुमाएं, फिर फेंक दें। इससे आपके मुंह से आने वाली दुर्गंध कम होगी।
सौंफ
सौंफ बुरी सांस के कीटाणुओं को मारने में मदद करता है। रोजाना सौंफ का सेवन करें, इससे सांसों में ताजगी आती है।
नारियल तेल
मुंह से आने वाली बदबू से निजात पाने के लिए आप नारियल तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको मुंह में एक चम्मच नारियल तेल भर कर करीब 20 मिनट तक चारों घुमाएं। कुछ ही दिनों में इसका असर आपको साफ दिखने लगेगा।
ग्रीन-टी
ग्रीन-टी मुंह की दुर्गंध से निजात दिलाने के साथ-साथ कैविटी को कम करने में भी सहायक है।