15 अगस्त के बाद आज इन राशि वालों की जमकर चमकेगी किस्मत, आज से करे ये काम

मेष:
गणेशजी का आशीर्वाद रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। सुरुचिपूर्ण भोजन का भी योग है। कोई खोई हुई वस्तु आज मिलने की संभावना अधिक है। विदेशी व्यापार से जुडे़ हुए लोगों को सफलता और लाभ मिलेगा।

वृषभ:
आज दिनभर आनंद छाया रहेगा। अपने कार्य को व्यवस्थितरूप से आप आगे बढा पाएंगे और योजना के अनुसार कार्य भी कर पाएंगे। अपूर्ण कार्यो को सफलतापूर्वक पूर्ण कर पाएंगे। कार्यालय में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।

मिथुन:
आज का दिन मध्यम रहेगा। जीवनसाथी और संतान के विषय में चिंता रहेगी। पेट में में तकलीफ हो सकती है। खर्च अधिक रहेगी। संभव हो तो वाद-विवाद टालिएगा। मान-सम्मान का ध्यान रखें।

कर्क:
आज आप संभलकर चलिएगा। स्वास्थ्य नरम रह सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ उग्र चर्चा या वाद-विवाद हो जाने से तकलीफ हो सकती है। व्यय पर नियंत्रण रखें। अनिद्रा सताएगी। मान-सम्मान का ध्यान रखें।

सिंह:
कार्य में सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलने से मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। मित्रो और स्नेहीजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आर्थिकरुप से आपको लाभ होगा। भाग्यवृद्धि होने के भी संकेत है।

कन्या:
आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा। पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा। आर्थिक कार्य भी आज सुखपूर्वक संपन्न होंगे। नकारात्मक विचारो से आप दूर रहिएगा। मित्रो और स्नेहीजनों से मुलाकात होगी।

तुला:
आपके प्रत्येक कार्य में आत्मविश्वास छलकता हुआ दिखेगा। आर्थिक योजनाएं भी सरलतापूर्वक बना सकेगें। शारीरिक तथा मानसिक रुप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। वस्त्राभूषण और आमोद-प्रमोद के पीछे खर्च होगा।

वृश्चिक:
मौज-शौक और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। स्वास्थ्य के सम्बंध में शिकायत रहेगी। मन के अंदर चिंता की भावना रहेगी। दुर्घटना से बचे। कुटुंबीजनों और सगे-सम्बंधियों के साथ गलतफहमी या अनबन होगा। कोर्ट- कचहरी संबंधी कार्यों में सावधानी रखें।

धनु:
आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने के साथ आप पारिवारिक जीवन में भी सुख-संतोष की भावना अनुभव करेंगे। गणेशजी की कृपा से आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ मिलेगा। जीवनसाथी तथा पुत्र द्वारा लाभ प्राप्ति की संभावना है।

मकर:
मित्रों और स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट से आपका मन प्रसन्न हो उठेगा। व्यापार में धन की उगाही के लिए बाहर जाना पडेगा जो कि लाभप्रद रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में धन तथा मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कुंभ:
वाद-विवाद न करने की सलाह गणेशजी देते हैं। शारीरिक रूप से अस्वस्थता बनी रहेगी। शिथिलता और आलस्य बना रहेगा। मानसिकरूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। आमोद-प्रमोद के पीछे आज धन खर्च हो सकता है।

मीन:
क्रोध और वाणी पर संयम बरतिएगा। रोगों के इलाज के पीछे धन खर्च होने की संभावना है। परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद हो सकता है। इष्टदेव का जप-ध्यान और उनके प्रति आपकी आस्था आपको उचित मार्ग दिखलाएगी।

Back to top button