आखिर भारत में मिलने वाले इस खीरे में क्या है खास?

दुनिया में अलग-अलग तरह के फल और सब्जियां होती हैं। इनमें कई बेहद हेल्दी होते हैं, जिसकी वजह इनकी कीमत अधिक होती है। आमतौर पर इन फलों और सब्जियों की कीमत 500 से 1000 रुपये तक होती है, लेकिन आम इंसान इन्हें भी खरीदने के लिए सौ बार सोचता है। दुनिया में कई तरह के फल और सब्जियां पाई जाती हैं, जिनका इस्तेमाल लोग अपने आपको फिट रखने के लिए करते हैं। इन फलों में खीरा भी शामिल है, जिसकी कीमत भी कम होती है और सेहतमंद भी होता है। हालांकि, भारत में एक अनोखा खीरा मिलता है जिसकी कीमत सुनकर आपको यकीन नहीं होगा।

भारत में पाए जाने वाले इस समुद्री खीरे की कीमत लाखों में होती है। इसको खरीदने की बात तो दूर, आम आदमी इसके बारे में सपने में भी नहीं सोच सकता। आज हम आपको भारत में मिलने वाले इस अनोखे खीरे और उसकी कीमत के बारे में बताते हैं। आखिर इस खीरे में ऐसा क्या है, जिसकी वजह से इसकी कीमत इतनी ज्यादा है।

भारत के समुद्री इलाके में इस अनोखे खीरे की बड़े पैमाने पर तस्करी होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस समुद्री खीरे की तमिलनाडु में तस्करी जमकर होती है। सी कुकुम्बर यानी समुद्री खीरे की दक्षिण भारत और श्रीलंका में खूब तस्करी की जाती है।

आप इसका नाम सुनकर आप सोच रहे होंगे कि यह कोई समुद्री सब्जी है, लेकिन बिल्कुल ऐसा नहीं है। यह विशेष तरह का एक समुद्री जीव है, जिसकी अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर तस्करी की जाती है।

भारतीय तटरक्षक दल ने कई बार लुप्तप्राय प्रजाति समुद्री खीरे को पकड़ा है। कुछ साल पहले भारतीय तटरक्षक दल ने 2000 किलोग्राम समुद्री खीरा जब्त किया गया था जिसकी कीमत 8 करोड़ बताई गई थी। अब आपके मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर इसमें ऐसा क्या है जो इतना महंगा बिक रहा है।

इस समुद्री जीव को समुद्री खीरा या ककड़ी या फिर सी कुकुम्बर के नाम से जाता है। इसके अस्तित्व को खतरे में देखते हुए इसे लुप्तप्राय समुद्री प्रजाति की श्रेणी में शामिल किया गया है। रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि इस जीव कीमत ढाई लाख रुपये प्रति किलो है। यह दवाईयां बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। कुछ लोग इसको खाने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं।

Back to top button