शादी के 2 हफ्ते बाद पति ने कही ऐसी बात, पत्नी को होने लगा बेवफाई का शक…!

पति-पत्नी का रिश्ता प्यार और सम्मान से बना होता है. पर इस रिश्ते की सबसे जरूरी चीज होती है ईमानदारी, एक दूसरे के प्रति, जिससे रिश्ते में भरोसा स्थापित हो सके. पर एक पति ने तो शादी के शुरुआती दिनों में अपनी पत्नी से ऐसी बात बोल डाली, कि पत्नी के अंदर का भरोसा पलक झपकते ही खत्म हो गया. अब वो पत्नी (Husband want to cheat wife viral post) सोशल मीडिया पर इस समस्या का समाधान खोज रही है. उसने पति की बातें सुनकर इंटरनेट पर लिखा- ‘…अब मैं क्या करूं!’

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट (Reddit viral post) पर कई ऐसे ग्रुप्स हैं जिसपर लोग नाम बदलकर अपनी जिंदगी से जुड़ी समस्याओं के बारे में चर्चा करते हैं. फिर बाकी के यूजर्स उन समस्याओं से जुड़े समाधानों को बताते हैं. r/TrueOffMyChest नाम के ऐसे ही एक ग्रुप पर करीब 2 सालों पहले एक महिला (Newly married couple cheating) ने भी अपनी जिंदगी से जुड़ी एक समस्या के बारे में लोगों से सोशल मीडिया पर पूछा. महिला की समस्या लोगों के जीवन से जुड़ी है, इस वजह से इसके बारे में 2 साल बाद भी चर्चा होना जरूरी है.

पति ने कर दी बेवफाई की बात
महिला ने बताया कि वो और उसके पति दोनों ही 30 साल के हैं और 2 हफ्तों पहले उसकी शादी हुई थी. एक रात दोनों अपने भविष्य के बारे में बातें कर रहे थे. तब अचानक चीटिंग पर बात शुरू हो गई. इस टॉपिक को पति ने ही उठाया था. पहले तो पत्नी को लगा कि उसके पति ने इस टॉपिक को इस वजह से उठाया था, क्योंकि वो उसे सिर्फ चिढ़ा रहा था. पर जितना गंभीर पति दिख रहा था, महिला को लगा कि वो सच बोल रहा है. पति ने कहा कि आने वाले कुछ सालों में हो सकता है कि वो उसे धोखा दे और किसी और महिला से उसका अफेयर चलने लगे. उसने तर्क देते हुए कहा कि शादी के लिए चीटिंग इतनी भी बुरी चीज नहीं है, क्योंकि वो चाहे जितनी बार किसी दूसरी औरत की ओर आकर्षित होगा, हर बार उसके मन में ये ख्याल आएगा कि वो अपनी पत्नी को और भी ज्यादा चाहता है. इस तरह वो उसकी ओर खिंचा चला आएगा. पति ने कहा कि इस तरह उसका बेवफा होना, उनके रिश्ते को ही सुधारेगा. महिला ने लोगों से पूछा कि आखिर उसे ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए?

लोगों ने महिला को दी सलाह
अब सवाल तो 2 साल पुराना है, ये भी नहीं पता कि पति ने कोई गलत हरकत की या नहीं, मगर लोगों ने महिला को जो उपाय बताए, वो काफी कारगर हैं. एक ने कहा कि महिला को कहना चाहिए था कि वो भी उसे तब तलाक दे देगी. एक ने कहा कि अगर वो इतने भरोसे से ये बात बोल रहा है, तो इसका ये अर्थ हुआ कि वो पहले से ही चीटिंग कर रहा है. इस वजह से महिला का उससे अलग होना ही ठीक है.

Back to top button