ईस्टर में मेहमानों के लिए बनाए एगलेस वनीला केक

कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
1 कप मैदा
1 चम्मच बेकिंग पाउडर
1/4 कप कैस्टर शुगर
1/4 कप मक्खन
1 कप दूध
1 चम्मच वेनिला एसेंस
1 चम्मच सिरका
विधि :
सबसे पहले एक छलनी में मैदा लें। फिर उसमें बेकिंग पाउडर डालें और एक कटोरे में निकाल लें।
इसके बाद दूसरे कटोरे में कैस्टर शुगर लें और उसमें मक्खन डालकर अच्छी तरह से फेंट लें।
अब इसमें मैदा डालें और फेंटी हुई कैस्टर शुगर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
फिर कटोरे में आधा कप दूध डालें और इसे फिर से फेंटें। फिर वेनिला एसेंस मिलाएं।
इसके बाद इसमें सिरका डालें और थोड़ा और फेंटें।
अब तैयार केक के बैटर को एक सांचे में डालें और 180 डिग्री सेल्सियस पर 20 मिनट तक बेक करें।
अपने बेक किए हुए एगलेस वेनिला केक को बाहर निकालें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सर्व करें।





