नासा के विज्ञानियों ने बृहस्पति के समान विशालकाय ग्रह का लगाया पता

एपी, कैप कैनावेरल। नासा के विज्ञानियों ने वेब स्पेस टेलीस्कोप द्वारा बृहस्पति की तरह एक विशालकाय ग्रह का पता लगाया है। यह अपने पड़ोसी तारों का चक्कर लगा रहा है। इसकी बहुत बड़ा परिक्रमा कक्षा है।

बृहस्पति से द्रव्यमान छह गुना

इस ग्रह का व्यास लगभग बृहस्पति के समान है, लेकिन द्रव्यमान छह गुना अधिक है। इसका वातावरण भी बृहस्पति की तरह हाइड्रोजन से समृद्ध है। इस ग्रह को अपने तारे के चारों ओर चक्कर लगाने में एक शताब्दी से अधिक संभवत: 250 वर्ष तक का समय लगता है। यह अपने तारे से पृथ्वी से सूर्य की दूरी से 15 गुना अधिक दूरी पर है।

विज्ञानियों ने कही ये बात

विज्ञानियों को लंबे समय से संदेह था कि एक बड़ा ग्रह 12 प्रकाश वर्ष दूर तारे की परिक्रमा कर रहा है, लेकिन इतना बड़ा होने का अनुमान नहीं था। जर्मनी में मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फार एस्ट्रोनामी के एलिजाबेथ मैथ्यूज के नेतृत्व में एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने पिछले साल टेलीस्कोप द्वारा एकत्र किए गए चित्रों के अध्ययन के बाद बुधवार को नेचर जर्नल में निष्कर्ष प्रकाशित किए।

Back to top button