शादी के बाद वेट गेन से बचने के लिए अपनाएं ये तरीके

शादी के बाद महिलाओं में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। फिर चाहें वो मानसिक हो या फिर शारीरिक। शादी के बाद होने वाले अलग-अलग बदलावों में सबसे कॉमन है वजन का बढ़ना। कई लड़कियों में शादी के कई सालों बाद भी बदलाव नहीं दिखता है, वहीं कुछ में तुरंत चेंज दिखते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ज्यादातर लड़कियां शादी से पहले डायटिंग करना शुरू कर देती हैं और फिर शादी के बाद खान पान में बदलाव के कारण वजन बढ़ने लगता है। शादी के बाद वेट गेन से बचने के लिए कुछ तरीकों को अपना सकती हैं।

शादी के बाद वेट गेन से बचने के लिए अपनाएं ये तरीके
रात में खाने से बचें
शादी के बाद रिश्तेदारों की तरफ से पार्टी इनविटेशन आते हैं, ऐसे में आप लंच पर जाएं और डिनर पर जाना अवॉइड करें। क्योंकि पार्टीज में ऑयली खाना होगा जो रात के लिए सही नहीं है। आप रात में लाइट डिनर ही करें। और कोशिश करें कि आप इसे समय पर खा लें।
एक्सरसाइज है जरूरी
पूरे दिन में 15 से 20 मिनट का समय अपने लिए निकालें। चाहें तो एक दिन छोड़ कर एक्सरसाइज करें। अपने वर्कआउट रूटीन को अच्छे से प्लान करें। आप योगा या फिर डांस क्लास भी ज्वाइन कर सकती हैं।
बासी खाने से बचें
कई बार खाने में एक्सट्रा बन जाता है, जिसे फ्रिज में रख दिया जाता है। अगर हफ्ते में ऐसा हो रहा है और आप इसे खाते हैं तो ठीक है लेकिन रोजाना बासी खाना खाने से बचें। जब आप एक दिन पहले का बचा खाना खाते हैं तो आपका मोटापा बढ़ सकता है।
फिटनेस के लिए रहें सजग
शादी के बाद अकसर लड़कियां खुद पर कम ध्यान देती हैं। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। अपनी फिटनेस को लेकर मोटिवेटिड रहें। साथ ही पार्टीज में शक्कर और तली भूनी चीजों को खाने से बचें औरो हेल्दी ऑप्शन को चुनें।
घर पर लाएं हेल्दी चीजें
जब आप वजन बढ़ने से खुद को रोकना चाहती हैं तो घर पर अनहेल्दी चीजों को लेकर आना बिल्कुल बंद कर दें। कोशिश करें की आप हेल्दी सब्जियों और फलों को ही घर पर लेकर आएं। जंक फूड और स्नैक्स खाने से बचना है तो उन्हें खरीदना बंद कर दें।





