राशि के अनुसार जानिए किस ताकत के मालिक हैं आप और क्या है आपकी कमजोरी

जन्म के आधार पर राशियों का निर्धारण होता है और राशि के अनुसार स्वभाव का। हर राशियों की अपनी ताकत और कुछ कमजोरियां होती हैं।
 

राशि के अनुसार जानिए किस ताकत के मालिक हैं आप और क्या है आपकी कमजोरीसंतुलित दिनचर्या वाले मेष
इस राशि की दिनचर्या काफी व्यस्त रहती है, फिर भी सुबह उठकर ये अपनी दिनचर्या को संतुलित रखते हैं। खुद को ऊर्जावान बनाने के लिए योग अभ्यास करते हैं, ताकि दिनभर ऊर्जा मिलती रहे। अपने काम को लेकर भी बहुत ही फुर्तीले होते हैं। अच्छा नाश्ता करना और कुछ समय के लिए शांति से बैठना इनको पसंद है। 
 
खाने के शौकीन वृष्‍ा
स्वादिष्ट भोजन के शौकीन वृष जातकों को सुबह उठते ही सबसे पहले चाय या कॉफी चाहिए। जब तक इन्हें कॉफी नहीं मिल जाती, ये किसी से बात नहीं करना चाहते हैं। सुबह के समय इनको जल्दबाजी बिल्‍कुल भी पसंद नहीं है। जब तक ये घर से बाहर थोड़ा घूम न लें, इन्हें अच्छा महसूस नहीं होता है। जब तक बिस्तर से उठने के लिए ये पूरी तरह से तैयार न होें, इन्हें उठाने का मतलब गुस्‍से को भ्‍ाड़काना है। इसलिए सुबह की एक्सरसाइज इनके लिए नहीं है।
 
मिथुन की मजबूत नेटवर्किंग
लोगों से बातचीत करना और सुबह-सुबह सोशल मीडिया से कनेक्ट होना इस राशि को बेहद पसंद है। ये जैसे ही बिस्तर से उठते हैं, यह जानना चाहते हैं कि सोशल मीडिया या आसपास में क्या हो रहा है? सुबह के समय परिवार और दोस्तों के साथ समय व्यतीत करना इन्हें अच्छा लगता है, चाहे वह फोन कॉल्स हो या फेसबुक मैसेज या ट्विटर। सुबह की एक्सरसाइज भी इन्हें पसंद है।
 
कर्क के लिए सुबह की शांति
इस राशि के जातकों को वैसे तो सुबह उठना पसंद नहीं है, फिर भी यदि एक बार उठ गए, तब ये अपने काम पर फोकस करते हैं। अपना समय स्वयं और अन्य लोगों की देखभाल करने में  बीताना अच्छा लगता है। इस राशि से संबंधित ज्यादातर लोग सुबह के समय शांत रहना ही पसंद करते हैं। अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने से पहले इन्‍हें बाथरूम में लंबा शाॅवर लेना पसंद है। परिवार के लिए नाश्ता बनाना व कॉफी लेना इन्हें अच्छा लगता है।
 
सिंह को शीघ्रता पसंद नहीं
इस राशि के लोगों के लिए सुबह जल्दी उठना कठिन होता है। इस दिनचर्या से ये थोड़े चिड़चिड़े हो सकते हैं। इनकी खुद की अपनी एक दिनचर्या होती है और वे उसी का पालन करना चाहते हैं। शांत और नियंत्रित रहना इस राशि को ज्यादा पसंद है। अपना हर काम आराम से करना चाहते हैं, जल्‍दबाजी बिल्कुल भी पसंद नहीं होता।
 
कन्या की नई आदतें
इस राशि के जातक रोज नई-नई आदतें बनाते रहते हैं, इसलिए इनकी सुबह और बाकी दिन समान से रहते हैं। इन्हें सुबह जल्दी उठना पसंद है, ताकि समय से तैयार हो सकें। नियमित रूप से वर्कआउट करके ये फिट रहना चाहते हैं। साथ ही ये एक प्रेरित होते रहने वाले व्यक्ति हैं जैसे कि घर के कार्यों के बारे में पता करते रहना, कुछ अच्छी चीजें सीखना आदि। ये कभी भी ज्यादा जल्दी में रहने की कोशिश नहीं करते और अपने समय के अनुसार कार्य करते हैं। 

तुला के लिए सुबह की नींद 
सुबह देर तक सोना शायद ही किसी को नापसंद हो। बात तुला की है, तो इन्हें सुबह आराम चाहिए। इसमें कोई गड़बड़ करे, यह इनको पसंद नहीं। इनकी आदर्श दिनचर्या है स्वयं और दूसरों की देखभाल करना। इन्हें अच्छे कपड़े पहनना, अपने बालों को संवारना और सही तरह से तैयार होना पसंद है। सुबह के समय अपने दोस्त या जीवनसाथी के साथ कुछ समय व्यतीत करना अच्छा लगता है।  

वृश्चिक को योग में विश्वास
इस राशि के लोगों को जानकारी जुटाना बहुत अच्छा लगता है। सुबह उठते ही सबसे पहले दिन भर की प्रमुख खबरों को जानने का काम करते हैंै। ये अपने काम पर ध्यान केंद्रित करते हैं। ये अपने दिमाग व शरीर से फिट रहते हैं। सुबह एक्सरसाइज करते हैं। किसी भी कार्य को ये शीघ्रता में करते हैं, क्योंकि इनका मन अनेक कार्यों में लगा रहता है।

धनु करते हैं प्लानिंग
स्वादिष्ट व चटपटी चीजें खाने के शौकीन इस राशि के जातक दिनचर्या में ये अनियमित होते हैं। अर्थात् समय पर खाना-पीना तथा सोना ये नहीं करते हैं। ऐसे लोग कभी भी झपकी लेना पसंद नहीं करते और सुबह एक उद्देश्य के साथ उठते हैं कि आज क्या-क्या करना है? सुबह जल्दी उठना, एक्सरसाइज करना इन्हें पसंद है। 

अनुशासित होते हैं मकर वाले
इस राशि के जातक सुबह बिस्तर से जल्दी उठने के आदी नहीं होते हैं, किंतु रोजाना सही समय पर उठ जाते हैं, जिससे इनको एक ऊर्जा मिलती है। प्रत्येक दिन इनको अच्छे से तैयार होना पसंद है। कर्तव्यपारायण होने के कारण ये अधिक श्रम करते हैं। अनुशासित होने के कारण ये जातक घर से बाहर जाने से पहले अपने कामों को पूरा करना पसंद करते हैं।

कुंभ की अनियमित दिनचर्या 
दूसरे नियमों का पालन करें, ऐसा ये चाहते हैं, परंतु खुद नियमों का पालन करने में कोताही बरतते हैं इस राशि के जातक। इन्हें यह सुनना पसंद नहीं है कि उन्हें क्या करना चाहिए? इस वजह से ये अपनी दिनचर्या को सही तरीके से पालन नहीं कर पाते हैं। हां, दुनिया में क्या हो रहा है, इसको जानना अच्छा लगता है। इसलिए लोगों से बातें करना और सोने से पहले उनसे फोन पर बातें करना अच्छा लगता है। 

आरामपसंद मीन
इस राशि के जातकों को सोना बहुत पसंद है। जब भी मौका मिले, इनकी इच्छा दिनभर सोने की होगी। सुबह उठने के बाद ये ज्यादा भागदौड़ में नहीं रहते हैं। इनको खाते हुए पढ़ना अच्छा लगता है। आरामपसंद और शांत रहने वाले मीन को देर तक नहाना अच्छा लगता है। आपको यह सब करने के लिए सुबह जल्दी उठने की आवश्यकता है, तभी दिनचर्या को संतुलित कर पाएंगे। इनकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता कम होती है तथा शरीर निर्बल होता है।

 
 
 

 

 
 
 
 

 

 
 
 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button