राशि अनुसार जानिए कैसा होना चाहिए आपके वाहन का रंग

वाहन का सुख शुद्ध रूप से शनि और शुक्र पर निर्भर करता है. आप वाहन तभी खरीद सकते हैं जब शनि की कृपा हो परन्तु वाहन का सुख तभी मिल सकता है जब शुक्र बेहतर होता है. शुक्र के बेहतर होने पर वाहन सुख मिल ही जाता है, चाहे अपना वाहन हो या न हो. जबकि वाहन सुख में आमतौर पर मंगल और राहु बाधाकारक होते हैं, इनके प्रभाव के कारण व्यक्ति वाहन को लेकर परेशान होता रहता है. आइए जानते हैं क्या रंग होना चाहिए आपके वाहन का…

मेष लग्न

– इनके लिए नीले शेड्स के वाहन अच्छे रहते हैं

– काले और भूरे रंग के वाहन से बचाव करें

– वाहन में हनुमान जी का चित्र या प्रतिमा लगाएं

वृष लग्न

– इनके लिए सफ़ेद शेड्स के वाहन अच्छे रहते हैं

– लाल रंग के वाहन से बचाव करें

– वाहन में शिव जी की स्थापना जरूर करें

मिथुन लग्न

– इनके लिए क्रीम और हरे शेड्स के वाहन उत्तम होते हैं

– जहाँ तक हो सके वाहन में भगवान गणेश की स्थापना करें

कर्क लग्न

– इनके लिए सफ़ेद और लाल शेड्स के वाहन अनुकूल होते हैं

– जहाँ तक हो सके वाहन में हनुमान जी की स्थापना करें

सिंह लग्न

– इनके लिए ग्रे और स्लेटी शेड्स के वाहन उत्तम रहते हैं

– जहाँ तक हो सके वाहन में गायत्री मंत्र लिखकर लगाएं

कन्या लग्न

– इनके लिए सफ़ेद और नीले शेड्स के वाहन अनुकूल होते हैं

– लाल शेड्स के वाहन से बचाव करें

– वाहन में भगवान कृष्ण की स्थापना करें

तुला लग्न

– इनके लिए काले और नीले शेड्स के वाहन उत्तम होते हैं

– वाहन के आगे एक छोटा सा स्वस्तिक जरूर लगाएं

वृश्चिक लग्न

– इनके लिए सफ़ेद रंग के वाहन उत्तम होंगे

– हरे और काले शेड्स के वाहन न खरीदें

– वाहन में शिव जी का चित्र या प्रतिमा जरूर लगाएं

धनु लग्न

– लाल और सिल्वर शेड्स के वाहन इनके लिए लाभदायक होते हैं

– काले और नीले शेड्स के वाहन से बचाव करें

– वाहन में हनुमान चालीसा जरूर रक्खें

मकर लग्न

– इनके लिए सफ़ेद, ग्रे और स्लेटी शेड्स के वाहन उत्तम होते हैं

– लाल तथा नीले शेड्स के वाहन से बचें

– वाहन में श्रीकृष्ण का विग्रह जरूर रक्खें

कुम्भ लग्न

– इनको नीले, सफ़ेद और ग्रे शेड्स के वाहन सूट करते हैं

– वाहन में शिव जी की स्थापना जरूर करें

मीन लग्न

– जहाँ तक हो सके सुनहरे, पीले या सफेद शेड का वाहन खरीदें

– वाहन में हनुमान जी का चित्र जरूर रक्खें  

Back to top button