मनोज तिवारी के हिसाब से केजरीवाल गए हैं बौखला, जानें क्या कहा

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भाजपा की लोकप्रियता से बौखला गए हैं। देश में जहां भी उनकी पार्टी ने राजनीतिक विस्तार का प्रयास किया वहां विफल रही है।
 

दिल्ली के प्रशासनिक कार्यों में विफलता के चलते मुख्यमंत्री को जनता के दरबार ही नहीं विभिन्न न्यायालयों में भी फटकार मिली है। तिवारी ने यह भी कहा कि दिल्ली की महिलाएं बस मार्शल के नहीं मिलने से परेशान है तो युवा वाई-फाई, शिक्षा लोन नहीं मिलने से ठगा महसूस कर रहे हैं।
 

झुग्गी, अनधिकृत कालोनियों में सभी विकास कार्य अधूरे हैं। मध्यम वर्ग स्वास्थ्य, शिक्षा, सार्वजनिक परिवहन सहित हर मुद्दे पर केजरीवाल सरकार से हताश है।
 

सोशल मीडिया पर सत्ताधारी दल प्रायोजित समर्थन जुटाने में लगा है, पर वहाँ भी विफल हो रहा है। बेहतर होगा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जनता का ध्यान भटकाने के लिए बेतुकी बातें करने के बजाए दिल्ली के विकास पर ध्यान दें।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button