जाने आज का पंचांग, शुभ और अशुभ मुहूर्त के बारे में….

आजकल लोग पंचांग देखते हैं और अपने दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 22 अक्टूबर का पंचांग।


22 अक्टूबर का पंचांग- शक संवत 1943, कार्तिक कृष्ण द्वितीया, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2078। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 06, रवि उल्लावल 15, हिजरी 1443 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 22 अक्टूबर 2021 ई०। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद् ऋतु।

राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। द्वितीया तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 30 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ, भरणी नक्षत्र सायं 06 बजकर 56 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरभ।

सिद्धि योग रात्रि 09 बजकर 39 मिनट तक उपरांत व्यतिपात योग का आरंभ, तैतिल करण पूर्वाह्न 11 बजकर 24 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 39 मिनट तक मेष उपरांत वृष राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 22 अक्टूबर : सुबह 06 बजकर 26 मिनट पर
सूर्यास्त का समय 22 अक्टूबर : शाम 05 बजकर 44 मिनट पर

आज का शुभ मुहूर्त 22 अक्टूबर 2021 : अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 28 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से 02 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 33 मिनट से 05 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। अमृत काल दोपहर 01 बजकर 36 मिनट से दोपहर 03 बजकर 23 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 22 अक्टूबर 2021 : राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 08 बजकर 42 मिनट से 09 बजकर 27 मिनट तक रहेगा इसके बाद दोपहर 12 बजकर 28 मिनट से 01 बजकर 13 मिनट तक।

Back to top button