सीबीएसई के 10वीं-12वीं कक्षा के करीब 3.08 लाख विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक अंक किए प्राप्त… 

देशभर में सीबीएसई के 10वीं-12वीं कक्षा के करीब 3.08 लाख विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जबकि 95 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल करने वाले छात्रों की संख्या लगभग 66 हजार रही। हालांकि, बोर्ड ने अंकों के आधार पर मेधा सूची और श्रेणी जारी करने की परिपाटी खत्म कर दी है। पिछले साल भी किसी तरह की मेरिट सूची जारी नहीं की थी।

राजधानी की रैंकिंग गिरी

10वीं के परिणाम को रीजनवार देखें तो दिल्ली शीर्ष 10 में भी स्थान नहीं बना पाई है। विगत वर्ष दिल्ली वेस्ट 14वें और दिल्ली ईस्ट 15 वें स्थान पर थे। 2023 के परिणाम में वेस्ट दिल्ली 13वें स्थान पर ईस्ट दिल्ली 15 वें स्थान पर है। पश्चिमी दिल्ली की रैंकिंग में जहां सुधार देखा गया है, वहीं पूर्वी दिल्ली में कोई अंतर नहीं आया है।

दसवीं कक्षा के रीजन वाइज परीक्षा परिणाम में तिरुवंतपुरम आगे और गुवाहाटी पीछे रहा

एक बार फिर जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने संस्थागत रूप से बाजी मारी है। सबसे अधिक यहीं के विद्यार्थी कक्षा 10 व कक्षा 12 में उत्तीर्ण हुए हैं। कक्षा 12 में यहा का परीक्षा परिणाम 97.51 फीसदी है, जबकि कक्षा 10 में यह परिणाम 99.14 फीसदी है।

Back to top button