आशिकी-3 फिल्म का गाना ‘भूल जा’ हुआ लीक

1990 में आई राहुल रॉय और अनु अग्रवाल स्टारर फिल्म ‘आशिकी’ को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। जिसके बाद 2013 में फिल्म के सीक्वल ‘आशिकी 2’ रिलीज हुई, जिस में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थे। सुपर हिट फिल्म आशिकी 2 की सफलता के बाद कुछ समय पहले आशिकी 3 का ऐलान हुआ है, जिस के लीड रोल में कार्तिक आर्यन नजर आने वाले हैं।

इस बीच कहा जा रहा है कि सोशल मीडिया पर फिल्म का एक गाना ‘भूल जा’ लीक हो गया है।

असल में सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि कार्तिक आर्यन की फिल्म आशिकी 3 के गाने का एक छोटा सा ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है। हालांकि इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। कहा जा रहा है कि इस गाने के बोल ‘वो जो तेरा हाल था कभी, वो जो तेरा प्यार था कभी..। वो जो तेरे साथ था कभी… भूल जा।’ की ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर लीक हो गयी है। सोशल मीडिया पर इस गाने को लेकर मिक्स रिएक्शन्स देखने को मिल रहा हैं, एक तरफ इसे काफी पसंद किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग अंकित तिवारी के गाने की डिमांड कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button