AAP में बड़ी फूट, अमानतुल्लाह को लेकर स‌िसोद‌‌िया से …

आम आदमी पार्टी के बड़े नेता कुमार विश्वास के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले पार्टी के विधायक अमानतु्ल्लाह के खिलाफ बगावत होनी शुरु हो गई है। खबर है कि पार्टी के करीब 40 विधायकों ने केजरीवाल को अपने हस्ताक्षर कर एक मांग पत्र सौंपा है। वहीं कहा जा रहा है क‌ि आप संयोजक अरव‌िंद केजरीवाल पार्टी के इस नए फसाद को लेकर मनीष स‌िसोद‌िया से म‌िलने पहुंचे हैं। AAP में बड़ी फूट, अमानतुल्लाह को लेकर स‌िसोद‌‌िया से ...

बता दें ज‌िन विधायकों ने मोर्चाबंदी कर विधायक अमानतुल्लाह को पार्टी से निकालने या कम से कम पीएसी से निकालने की मांग की है।
इसके बाद से आम आदमी पार्टी के अंदर का कलह और बढ़ता नजर आ रहा है। कहा जा रहा है क‌ि अमानतुल्लाह पार्टी में रहेंगे या बाहर क‌िए जाएंगे इसका फैसला आज रात होने वाली पार्टी की बैठक में हो सकता है।
 
इस मामले में व‌िधायक अलका लांबा ने कहा है क‌ि पार्टी में क‌िसी तरह का कोई कलह नहीं है लेक‌िन अमानतुल्लाह को अपनी बात पहले पार्टी फोरम में रखनी चाह‌िए थी। इस तरह मीड‌िया में बात लाने से उन्होंने आग में घी डालने का काम क‌िया है।

गौरतलब है क‌ि नगर निगम चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के अंदर विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार को पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) के सदस्य और विधायक अमानतुल्लाह खान ने वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास पर बीजेपी के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया।

Back to top button