AAI Recruitment 2023: जूनियर और सीनियर असिस्टेंट पदों पर निकली भर्ती

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने जूनियर असिस्टेंट और सीनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर 2023 से शुरू होगी, जबकि आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 26 जनवरी 2024 तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

AAI Recruitment रिक्तियों का विवरण
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 119 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 73 रिक्तियां जूनियर असिस्टेंट (अग्निशमन सेवा) के लिए हैं, 02 रिक्तियां जूनियर असिस्टेंट (कार्यालय) एनई के लिए हैं, जबकि 25 रिक्तियां सीनियर असिस्टेंट ( इलेक्ट्रॉनिक्स), और 19 रिक्तियां सीनियर असिस्टेंट (लेखा) के लिए हैं।

Back to top button