एक युवक कि हत्या करके शव को बोरे में डालकर नहर में फेंका,पढ़िये पूरा मामला

अकेहड़ी मदनपुर नहर में मिला दिल्ली के उजवा निवासी रमेश का शव, मदनपुर पंप हाउस पर नहर में एक व्यक्ति का बोरी में बंद शव बरामद हुआ। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। शव के गले में प्लास्टिक की रस्सी बंधी हुई मिली है, जिससे आशंका जाहिर की जा रही है कि मृतक की हत्या कर शव बोरे में डाला गया है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया और इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी अनुसार दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के उजवा गांव निवासी 38 वर्षीय रमेश नशे का आदी था। वह 30 अक्तूबर की शाम को घर से लापता हुआ था। इसके बाद उसका कोई पता परिजनों को नहीं लगा। शुक्रवार की शाम को झज्जर के अकेडी मदनपुर पंप हाउस पर नहर में एक शव बोरी में बरामद हुआ। बाद में शव की पहचान लापता रमेश के तौर पर हुई। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखकर परिजनों को सूचना दी।
परिजनों ने बताया कि रमेश 30 अक्तूबर को घर से गया था, लेकिन उसका पता नहीं चला। उसके बाद उसकी गुमशुदगी की शिकायत स्थानीय थाने में दी गई। तभी से उसका पता नहीं चला था। शुक्रवार शाम को पुलिस से उसका शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने शव को कट्टे से निकाल कर जांच की गई तो उसके गले में एक रस्सी भी थी। परिजनों ने आशंका जाहिर की है कि रमेश की रस्सी से गला घोंट कर हत्या की गई और फिर शव को बोरी में डाल कर फेंका गया था। मृतक के बड़े भाई सोनी के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों ने बताया कि रमेश शादीशुदा था। उसकी एक बेटी और दो बेटे हैं।
पुलिस को सूचना मिली थी कि अकेडी मदनपुर पंप हाउस पर कट्टे में एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
संदीप, जांच अधिकारी, साल्हावास थाना





