कुत्तों ने की नाव पर सैर, झील में शख्स ने करवाई बोटिंग!

सोशल मीडिया पर आजकल जानवरों से जुड़े काफी रोचक वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं. कभी आपको जानवर मस्ती करते दिख जाएंगे, तो कभी एक दूसरे से लड़ते झगड़ते नजर आ जाएंगे. पर क्या आपने कभी किसी जानवर को बोटिंग करते देखा है? इन दिनों एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स, कुत्तों को अपने साथ बोटिंग (Dogs boating viral video) करवाता नजर आ रहा है. वीडियो में कुत्तों का रिएक्शन भी काफी मजेदार है.
इंस्टाग्राम अकाउंट @viralhog पर हाल ही में एक बेहद मजेदार वीडियो पोस्ट किया गया है. इस वीडियो में एक आदमी, कुत्तों को पैडलबोर्ड राइड करवाता दिख रहा है. पैडल बोर्ड (Dogs on Paddleboard video) एक तरह की नाव होती है, पर उसपर बैठने की बजाए लोग उसकी सवारी खड़े होकर करते हैं. हाथों में चप्पू रहता है जिससे नाव को आगे की ओर बढ़ाया जाता है. ये नाव की आकार में नहीं, बल्कि बोर्ड के आकार का होता है.
कुत्तों को नाव की सैर कराता दिखा शख्स
वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स एक झील में पैडल बोर्ड चला रहा है. उसके बोर्ड पर दो कुत्ते मौजूद हैं. एक आगे की ओर खड़ा है और दूसरा पीछे की ओर. तभी वो झील के किनारे आता है और बाकी के दो कुत्ते उसके पैडल बोर्ड पर चढ़ जाते हैं. फिर वो उन सभी को अपने पैडल बोर्ड पर झील की सैर करवाने निकल जाता है. उनका रिएक्शन मजेदार है. वो बिना डरे, बिना कोई खास हरकत किए, अपनी पूंछ हिलाते हुए नाव के ऊपर खड़े हैं और बोटिंग का मजा ले रहे हैं.
वायरल हो रहा है वीडियो
इस वीडियो को 54 हजार व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा कि ये तो कुत्तों का ऊबर ड्राइवर लग रहा है. एक ने कहा कि ये कुत्तों की वॉटर टैक्सी है. एक ने कहा कि उम्मीद है ये लोग गिरेंगे नहीं. एक ने कहा कि ये तो पर्फेक्ट लव जैसा नजारा लग रहा है. एक ने कहा कि ये प्यारा नजारा है.





