राजनीतिक दल से आगे समाज के लिए कुछ करना ही सुशील मोदी को सच्ची श्रद्धांजलि- गवर्नर

पूरी तरह राष्ट्र के लिए समर्पित सुशील कुमार मोदी समाज के अंतिम पायदान तक मदद के लिए तत्पर रहे। तन समर्पित, मन समर्पित, और ये जीवन समर्पित.. . यह पंक्ति सुशील मोदी ने साकार किया। इससे आगे क्या किया जाए, सुशील मोदी इसके लिए सोचते थे। यह बातें बिहार के गवर्नर राजेन्द्र आर्लेकर ने कही। यह मौका था मां ब्लड सेंटर में दिवंगत सुशील मोदी के श्रध्दांजलि कार्यक्रम का।

राजनीतिक दल से आगे समाज के लिए कुछ करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि
इस मौके पर गवर्नर राजेन्द्र आर्लेकर ने कहा कि मैं जब गवर्नर बना, तो पहला कॉल उन्हीं का आया। जब पटना आया तो पहले वही आकर मिले। उस दिन से जीवनपर्यंत उन्होंने मुझे बताया कि बिहार में क्या है और किसकी जरूरत है। उन्होंने बार बार बताया कि कैसे क्या किया जाना चाहिए। यह मेरे लिए मददगार रहा। उन्होंने अपने जीवन से सीख दी कि कर्म पर मानव का अधिकार है, वह करते जाएं। राज्यपाल ने कहा कि मां ब्लड बैंक वही मुझे लेकर आए। मुझे लगता था कि इस ब्लड बैंक में मेरा बड़ा योगदान है, लेकिन बाद में जब पता चला कि उन्होंने इसके लिए डेढ़ करोड़ रुपए दिए थे। मैं अचंभित था, कि कोई ऐसा उदार और दूरदर्शी भी हो सकता है। राजनीतिक दल से आगे समाज के लिए कुछ करना ही उन्हें श्रद्धांजलि होगी।

Back to top button