मां के नुस्खों में से एक विश्वसनीय नुस्खा है बालों में घी लगाना जानिए इसके फायदे

जानिए इसके फायदे

हर किसी की चाहत होती है कि उनके बाल काले और घने बने रहें। इसके लिए वे सभी प्रकार के प्रोडक्ट्स अपनाने को तैयार रहते हैं। हालांकि, कई बार ये प्रोडक्ट्स उनके लिए हानिकारक भी सिद्ध हो जाते हैं। ऐसे में यदि हम कहें कि उनकी जगह बालों में घी लगाया जाए, तो यह सुनकर शायद आप चौंक जाएंगे, लेकिन आज हमको बालों के लिए घी के फायदे बताएंगे, तो फिर आप भी इस बात के लिए हामी भरने लगेंगे। तो चलिए बिना देर किए जानिए सिर में देसी घी लगाने के फायदे। अधिक जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

क्या बालों के लिए घी अच्छा है?

बालों में घी लगाना अच्छा माना जा सकता है। असल में, घी बालों को रूसी से बचाए रखने में सहायता कर सकता है। इससे जुड़े एक रिसर्च की मानें तो अगर घी का प्रयोग अन्य सामग्रियों के साथ किया जाए, तो यह मालसेजिया फुरफुर नामक फंगस को बढ़ने से रोक सकता है। बता दें कि मालासेजिया फुरफुर फंगस को डैंड्रफ की एक मुख्य वजह माना जाता है।

इतना ही नहीं, घी में एंटीमाइक्रोबियल यानी बैक्टीरिया और फंगस दोनों से लड़ने वाले गुण होते हैं। इसका यह गुण भी बालों को रूसी की परेशानी से बचाए रखने में सहायता कर सकता है। इसके अलावा, एक अन्य रिसर्च में बताया गया है कि घी में विटामिन-A और विटामिन-E जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं।वहीं, NCBI (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन) की वेबसाइट पर प्रकाशित एक रिसर्च की मानें तो झड़ते बालों की परेशानी को कम करने और बालों के विकास को बढ़ावा देने के लिए विटामिन- A और E दोनों ही आवश्यक पोषक तत्व हैं। इस रिसर्च में घी के सेवन की बात कही गई। ऐसे में यह माना जा सकता है कि हेयर लॉस की परेशानी को दूर कर हेयर ग्रोथ के लिए घी का सेवन करना भी बालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

यहां जानिए बालों में घी लगाने के फायदे

यहां हम घी में मौजूद कुछ खास गुणों के आधार पर बालों में घी लगाने के फायदे के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। फिलहाल, इस विषय के संबंध में रिसर्च कम उपलब्ध हैं। ऐसे में यहां दी गई जानकारी व्यक्तिगत अनुभवों के आधार पर भी है।

1 बालों को मुलायम बनाता है

बालों में घी लगाने से बाल मुलायम बने रह सकते हैं। असल में, घी फैटी एसिड से बना होता है, जो त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के लिए पोषण व नमी प्रदान कराता है। इसके अलावा, इसमें विटामिन-A, E और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो नमी को बरकरार रखने में मदद कर सकते हैं। एक अन्य रिसर्च में इस बात का भी जिक्र मिलता है कि घी में स्मूद और ल्यूबरिकेट यानी मुलायम करने की क्षमता होती है। इस आधार पर यह माना जा सकता है कि बालों में घी लगाने से उसकी नमी बरकरार रह सकती है, जिससे बाल मुलायम बने रह सकते हैं।

2 डैंड्रफ कम करने में मददगार

डैंड्रफ इस मौसम की आम परेशानी है, अधिकतर लोग इससे परेशान रहते हैं। वहीं, इस परेशानी से निजात पाने के लिए घी का उपयोग करना लाभकारी साबित हो सकता है। असल में, बालों में डैंड्रफ का एक मुख्य वजह मालासेजिया फुरफुर फंगस को माना गया है। अगर घी का प्रयोग कुछ अन्य सामग्रियों के साथ किया जाए, तो यह मालसेजिया फुरफुर नामक फंगस को बढ़ने से रोकने में मदद कर सकता है।

3 हेयर टेक्सचर में सुधार करता है

घी के प्रयोग से हेयर टेक्सचर में भी सुधार किया जा सकता है। घी विटामिन-E से समृद्ध होता है। वहीं, विटामिन-ई केराटिन को बढ़ावा देने में सहायक माना जाता है, जो बालों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है। असल मे, केराटिन बालों का एक प्रोटीन होता है, जो बालों को मजबूत और स्वस्थ बनाने में सहायक हो सकता है।

4 बालों को सुलझाने में मददगार

घी के उपयोग से बालों के उलझने की भी समस्या कम हो सकती है। असल में, घी त्वचा की नमी को बरकरार रखने में मदद कर सकता है। इससे बाल मुलायम बने रह सकते हैं। ऐसे में बालों को सुलझाने में कम समस्या हो सकती है।

5 स्कैल्प इंफेक्शन में मददगार

बालों में देसी घी लगाने के फायदों में स्कैल्प इंफेक्शन से राहत पाना भी शामिल है। बता दें कि घी वसायुक्त डेयरी उत्पाद है, जो कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें मौजूद कई कंपाउंड एंटी-माइक्रोबियल गुण प्रदर्शित कर सकते हैं, जो बैक्टीरिया और फंगस से लड़ने में मददगार साबित हो सकते हैं।

6 हेयर ग्रोथ में मददगार

बालों के अच्छे ग्रोथ के लिए भी घी उपयोगी साबित हो सकता है। NCBI की वेबसाइट पर प्रकाशित एक रिसर्च की मानें तो बालों के विकास में बढ़ावा देने के लिए विटामिन-A व E जैसे कई पोषक तत्वों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। वहीं, घी में विटामिन-A व E प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। ऐसे में माना जा सकता है कि बालों के विकास में घी मदद कर सकता है।

Back to top button