खतरों का खिलाड़ी निकला शख्स, मगरमच्छों के बाड़े में किया स्टंट!

हिम्मत और मूर्खता में बहुत कम फर्क होता है. आपने कई ऐसे लोगों को देखा होगा, जो जांबाज होते हैं और अपनी हिम्मत से दूसरों की मदद करते हैं. पर कुछ हिम्मत तो दिखाते हैं, पर उसका कोई लाभ नहीं होता, इस तरह वो अपनी जान को खतरे में डाल लेते हैं. ऐसे लोग ही मूर्ख कहलाते हैं. इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शख्स की हरकत देखकर आपको चुनाना है कि वो व्यक्ति ऊपर बताए दो लोगों में से कितना अलग है. ये व्यक्ति एक मगरमच्छों के बाड़े में घुसकर ऐसा स्टंट (Man stunt in alligator room video) करता दिख रहा है, कि अगर उससे जरा सी चूक होती, तो वो मगरमच्छ जैसे खूंखार शिकारियों का लंच बन जाता!
इंस्टाग्राम अकाउंट @wildlifeanimall पर जानवरों से जुड़े हैरान करने वाले वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं. हाल ही में इस अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक शख्स जानवरों के बाड़े में स्टंट (Stunt in front of crocodile video) करता दिखाई पड़ रहा है. उसका स्टंट बेहद खतरनाक इस वजह से है, क्योंकि कमरे के अंदर कोई मामूली जानवर नहीं, बल्कि सबसे खतरनाक शिकारियों में से एक मगरमच्छ मौजूद हैं.
मगरमच्छों के सामने स्टंट
वो ऊपर लगे एक लोहे के पोल पर हाथों से रेंगते हुए आगे जाता है, उसके बाद वहीं पर पुल-अप करने लगता है. नीचे मगरमच्छ काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं. वो सिर ऊपर उठा रहे हैं, और उसे पकड़ने की कोशिश में लग रहे हैं. वीडियो बीच में ही खत्म हो जाता है, इसलिए पता नहीं लगता कि फिर उस व्यक्ति के साथ क्या होता है. पर ये स्टंट काफी खतरों से भरा लग रहा है, और ऐसा तो किसी को भूल से भी नहीं करना चाहिए.





