जोधपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा जहां एक तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार दंपति को रौंद..

मृतक निर्मल की तीन माह पहले ही शादी हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरु की और रास्ते में लगे सीसीटीवी को भी खंगाला। एक सीसीटीवी में थार चालक बाइक सवार दंपति को रौंदता हुआ दिखाई दे रहा है।

 राजस्थान के जोधपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहां एक तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार दंपति को रौंद दिया। इस सड़क हादसे में पति की मौत हो गई है और घायल पत्नी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

थार चालक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा

जानकारी के अनुसार, हादसा शनिवार को भगत की कोठी थाना क्षेत्र के मधुबन में हुआ। पति निर्मल मेघवाल अपनी पत्नी चंचल के साथ बाइक से जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ने बाइक सवार दंपति को रौंद दिया। इस दौरान थार में सवार चालक ने गाड़ी को नहीं रोका बल्कि वे फरार हो गया।

पति ने तोड़ा इलाज के दौरान दम

हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने तुरंत दंपति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, इलाज के दौरान पति ने एम्स हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया, जबकि घायल पत्नी का इलाज चल रहा है। पता चला है कि महिला प्रेग्नेंट हैं।

CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा

बता दें कि निर्मल की तीन माह पहले ही शादी हुई थी। वहीं, घटना के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरु की और रास्ते में लगे सीसीटीवी को भी खंगाला। एक सीसीटीवी में थार चालक, बाइक सवार दंपति को रौंदता हुआ दिखाई दे रहा है। साथ ही पुलिस ने आरोपी की थार को भी जब्त कर लिया है। आरोपी कुड़ी थाना क्षेत्र के विवेक विहार में ही जीप को छोड़ फरार हो गया था। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Back to top button