कल जारी होगा 200 रुपये का नोट, कई स्तरों पर…

नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जल्‍द ही 200 रुपये का नया नोट जारी कर सकता है. इसके लिए केंद्र सरकार ने आरबीआई को नोटिफिकेशन जारी किया है. केंद्र सरकार की तरफ से अधिसूचना जारी होने के बाद सितंबर में नए नोट के लॉन्‍च होने की उम्‍मीद की जा रही है. नया नोट जारी होने के बाद कम मूल्य के नोटों का दबाव कम किया जा सकेगा. पहले इस नोट के साल के अंत तक बाजार में आने की उम्‍मीद की जा रही थी. सूत्रों की माने तो एटीएम के माध्यम से 200 रुपये के नए नोट नहीं दिए जाएंगे. सूत्रों के मुताबिक 200 रुपये के 50 करोड़ नोट मार्केट में लाए जाएंगे.कल जारी होगा 200 रुपये का नोट, कई स्तरों पर...

खबर यह भी है कि फिलहाल 1000 का नोट दोबारा पेश करने की कोई योजना नहीं है. आपको बता दें कि नवंबर 2016 में केंद्र सरकार ने नोट बंदी के बाद 500 और 1000 रुपये के नोटों को बंद कर दिया था.

खबर यह भी है कि फिलहाल 1000 का नोट दोबारा पेश करने की कोई योजना नहीं है. आपको बता दें कि नवंबर 2016 में केंद्र सरकार ने नोट बंदी के बाद 500 और 1000 रुपये के नोटों को बंद कर दिया था. सरकार ने 200 का नोट लॉन्‍च करने का फैसाल देश में करेंसी की स्थिति सुधारने के लिए है. सूत्रों के अनुसार 2,000 रुपये के बड़े नोट की वजह से जो समस्याएं आ रही हैं उन्हें भी 200 का नोट लाकर दूर किया जा सकेगा.

कई स्तरों पर की गई जांच

केंद्रीय बैंक ने वित्त मंत्रालय के साथ विचार विमर्श के बाद मार्च में 200 का नोट लाने का फैसला किया था. बता दें, सुरक्षा और सरकारी प्रिटिंग प्रेस की गुणवत्ता के लिए कई स्तरों पर जांच की गई है. पिछले साल नवंबर में बड़े नोट बंद होने की घोषणा के बाद देश में करेंसी की कमी हो गई थी.

आएगा 50 का नोट

रिजर्व बैंक 50 रुपए के नए नोट पर भी काम कर रहा है. पिछले दिनों 50 रुपये के नए नोट की तस्‍वीर सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थी. इस नोट पर आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे. 50 रुपये के नए नोटों के पिछले साइड में दक्षिण भारतीय मंदिर के साथ रथ की तस्वीर है. जोकि देश की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है.

Back to top button